Who Is Manasi Ghosh: कौन है 'इंडियन आइडल 15' की विनर मानसी घोष, जिसने शो जीतने से पहले कर लिया बॉलीवुड डेब्यू
Who Is Manasi Ghosh: म्यूजिक टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 को विनर मिल गया है। इस बार खिताब मानसी घोष के सिर पर सजा है। उन्होंने सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराकर खिताब अपने नाम किया। जिन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ ब्रांड न्यू कार और 25 लाख रुपये मिले हैं। इस शो को जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी, रैपर बादशाह कर रहे थे।
इंडियन आइडल के फिनाले में मीका सिंह, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। वहीं शो को होस्ट सिंगर आदित्य नारायण कर रहे थे। कौन हैं मानसी और सिंगिंग के अलावा वो क्या क्या करती हैं इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं।

मानसी पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्हें सिंगिंग का शौक बचपन से था। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही तय कर लिया था कि आगे चलकर प्रोफेशनल सिंगर बनना है। मानसी की उम्र अभी 24 वर्ष है और उन्होंने अपना ग्रेजुशन इंग्लिश लिट्रेचर में किया है। इंडियन आइडल के पहले मानसी रिलयलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर सीजन 3' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि उन्हें यहां जीत नहीं मिली थी। सिंगिंग के अलावा मानसी को डांस का भी शोक रह है। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग भी ली है। विनर बनने के पहले ही मानसी का बॉलीवुड डेब्यू हो गया है। उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'मन्नू क्या करोगे' के लिए गाना गाया है। उन्होंने सिंगर शान के साथ ड्यूट गाया है।
इंडियन आइडल सीजन 15 में अपने सफर के बारे में बात करते हुए मानसी ने कहा, "आज बहुत सारे संगीतकार हैं, लेकिन किसी गुरु के पास जाकर सीखने से आपको काफी मदद मिलेगी। आपको सिर्फ प्लेबैक के अवसरों के इंतजार में नहीं बैठना चाहिए। बल्कि, अपना खुद का कुछ काम करें। पहले खुद का सपोर्ट करें।
जब मानसी से पूछा गया कि प्राइज मनी का क्या करेंगी? जवाब में उन्होंने कहा, मैं जीते हुए पैसों से कुछ पैसा अपने इंडिपेंडेंड म्यूजिक और अपनी कार पर खर्च करना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications