Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है हरजीत सिंह लड्डी? जिसने कपिल शर्मा के KAP’s Cafe करवाई फायरिंग, जानें क्‍यों नाराज था?

Who is Harjeet Singh Laddi: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले नए नवेले रेस्‍टोरेंट पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसायी गई। कपिल शर्मा के इस कैप्‍स कैफे का उद्घाटन तीन दिन पहले ही कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में हुआ था। सर्रे में शुरू किए गए इस कैफे पर 9 जुलाई की रात हमलावरों ने 9 राउंड गोलियां चलाई और तबाही मचा दी।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हमलावर कार में बैठकर कपिल शर्मा के नए नवेले कैफे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है़। इस हमले की जिम्‍मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्‍य हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। आइए जानते हैं आखिर कौन है हरजीत सिंह लड्डी और क्‍यों उसने कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया?

Who is Harjeet Singh Laddi

कौन है हरजीत सिंह लड्डी?

हरजीत सिंह लड्डी पंजाब के नवांशहर का रहने वाला और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सदस्य है और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह जर्मनी में रहता है। लड्डी, भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है और जिस पर एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस पर पंजाब में कई आतंकी हमलों, हथियार तस्करी और फंडिंग के आरोप हैं।

आईएसआई से भी जुड़े हैं लड्डी के तार

हरजीत सिंह लाडी का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से बताया जाता रहा है। वह पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा ग्रुप के प्रमुख बब्बर के साथ काम करता है, और उस पर ग्लोबल ऑपरेशंस और फंडिंग की जिम्मेदारी है। हरजीत सिंह जर्मनी में रहकर कनाडा में सारी गतिविधियों का संचालन करता है।

BHP नेता की करवाई थी हत्‍या

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग से पहले, उसका नाम विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या में भी सामने आया था। एनआईए की उक्‍त मामले की चार्जशीट के अनुसार पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मुखिया वाधवा सिंह बब्बर और हरजीत सिंह उर्फ लड्डी ने मिलकर 13 अप्रैल 2024 को पंजाब के रूपनगर जिले के नांगल इलाके में विविश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्‍या करवाई थी।

कपिल शर्मा से क्‍यों नाराज है हर‍जीत सिंह लड्डी?

हरजीत सिंह लड्डी कॉमेडियन कपिल शर्मा के पुराने बयान से नाराज था, इस वजह से ही उसने कपिल शर्मा के नए नवेले कैफे पर हमला किया। लड्डी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म x पर एक वायरल पोस्‍ट में दावा किया कि कपिल शर्मा ने अपने एक शो में निहंग सिखों पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। जिसके बदला लेने के लिए उसने कैफे पर ये हमला किया। याद रहे निहंस सिखों का योद्धा संप्रदाय है, जो नीले रंग के ऊपर से नीचे तक कपड़े पहनते हैं और हथियारों से लैस रहते हैं।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल क्‍या है?

बब्बर खालसा इंटरनेशनल की शुरूआत 1978 में खालिस्तान की स्थापना के उद्देश्य से हुई थी। 1980 और 1990 के दशक में यह संगठन कई बड़े हमलों में शामिल रहा। खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ही 23 जून 1985 को आयरलैंड में एअर इंडिया के प्लेन कनिष्क को बम धमाके में उड़ाया था जिसमें 329 लोगों की मौत हो गई थी। इसी संगठन ने पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की निर्मम हत्‍या की थी जिस तरह से ये खालिस्‍तानी संगठन ऐसे हमले कर रहा रहा है ये भारत के लिए परेशानी का सबब है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+