कौन है Arjun Pratap Bajwa? क्या Sara Ali Khan को कर रहे हैं डेट? वायरल Video से उठे सवाल
Arjun Pratap Bajwa and Sara Ali Khan : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल कारणों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, दरअसल इसके पीछे एक खास वजह है और वो है उनकी वीडियो, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल इस वीडियो में बॉलीवुड नवाब की ये सुंदर साहबजादी को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ देखा गया, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की बातें होने लग गई हैं।

वीडियो में सारा का सादगीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है, वो सफेद रंग के सिंपल प्लाजो लिबास में भी कयामत ढां रही हैं, उन्होंने सिर पर चुन्नी ओढ़ी हुई है तो वहीं अर्जुन प्रताप बाजवा भी ब्लैक ट्रैक सूट पहने और सिर पर रूमाल बांधें नजर आ रहे हैं।
क्या Arjun Pratap Bajwa को डेट कर रही हैं Sara Ali Khan?
दोनों को गुरुद्वारे से बाहर निकलते वक्त स्पॉट किया गया। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।आपको बता दें कि अर्जुन प्रताप बाजवा एक अभिनेता और संगीतकार हैं, जिनकी मिश्रित मार्शल आर्ट में गहरी रुचि है।
भाजपा नेता के बेटे हैं Arjun Pratap Bajwa
उनका परिवार राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली है। दरअसल वो पंजाब में भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। वो 'बैंड ऑफ महाराजाज'में एक्टिंग भी कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की वजह से काफी चर्चित रहते हैं।
अक्टूबर 2024 के बाद से साथ दिख रहे हैं सारा-अर्जुन
उन्होंने 'थिंकिंग 'बॉट यू' और 'हेलकेट' जैसे कई गाने रिलीज किए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने टेक पांडा और केंजानी के साथ फ्यूजन ट्रैक 'परदा' पर भी काम किया है। ऐसा नहीं है कि सारा और अर्जुन पहली बार इस तरह से स्पॉट किए गए हैं, इससे पहले दोनों के साथ की तस्वीरें वायरल हुई थीं। दरअसल अक्टूबर 2024 में दोनों को पहली बार केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान देखा गया था।
सारा-अर्जुन का चल रहा अफेयर, वीडियो हुआ वायरल
पहले तो लगा कि ये शायद एक इत्तफाक है लेकिन इसके बाद उन्हें दिसंबर 2024 में राजस्थान ट्रिप पर भी साथ में देखा गया और अब दोनों दिल्ली में साथ में स्पॉट हुए हैं इसलिए लोगों को लगता है कि बार-बार दोनों का साथ दिखना संयोग तो नहीं है, दोनों में कुछ तो चल रहा है।

क्या Sara Ali Khan को मिल गया हमसफर?
आपको बता दें कि अर्जुन और सारा को उनके फैंस ने काफी अच्छे कमेंट दिए हैं। कई लोगों ने तो उन्हें अभी से ही बेस्ट जोड़ी, सुंदर जोड़ी, परफेक्ट जोड़ी जैसे अलंकारों से भी नवाज दिया है। तो किसी ने पूछा कि 'क्या सारा को मिल गया हमसफर? ' फिलहाल इस बारे में दोनों सितारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं और लोग जमकर इनके वीडियो पर कमेंट किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications