Anant Joshi: कौन हैं अनंत जोशी? जो पर्दे पर निभाएंगे CM योगी का किरदार, भगवा कपड़े और कुंडल में आएंगे नजर

Anant Joshi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जिंदगी पर 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' फिल्म बन रही है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट और पहला लुक सामने आने के बाद से मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया तक पर इसकी खूब चर्चा हैं।

इस फिल्म में सीएम योगी के अजय सिंह बिष्ट से योगी और यूपी का CM बनने तक के सफर की पूरी कहानी को दिखाया जाएगा। सीएम योगी के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में मुख्य किरदार यानी लीड रोल अनंत जोशी निभाएंगे। आइए जानते है कौन हैं बॉलीवुड एक्टर अनंत जोशी, जो निभाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ का भूमिका।

anant joshi

ये भी पढ़ें: UP CM योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बना रही बायोपिक, लीड रोल में नजर आएंगे अनंत जोशी, पहल लुक आया सामने

अनंत जोशी कौन हैं?

35 वर्षीय अनंत जोशी का पूरा नाम अनंत विजय जोशी (Anant V Joshi) है। अनंत का जन्म 26 अक्तूबर 1989 में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था। अनंत जोशी ने अपने करियर की शुरूआत ऑल्ट बालाजी संग की थी। अनंत ने ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ 'गंदी बात' और इसके बाद वर्जिन भास्कर में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

12वीं फेल से मिली पहचान

अनंज जोशी ने सान्या मल्होत्रा की कटहल, रवि किशन की मामला लीगल है और विक्रांत मैस्सी की 12वीं फेल जैसी हिट सीरीज की और उन्हें इन फिल्मों से पहचान मिली थी। इतना ही नहीं, अनंत कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। इसमें कर्णसंगिनी में भगवान विष्णु का किरदार निभाया था।

एंटी-सोशल बताते है खुद को

अनंत जोशी खुद को एंटी-सोशल बताते हैं, वो खाली वक्त में कुछ न कुछ आर्टिस्टिक सीखना पसंद करते हैं। वो फ्लेमेंको डांस में महारथ भी हासिल कर चुके हैं। वहीं, अब अनंत जोशी 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' में मुख्य लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन 'महारानी 2' फेम रवींद्र गौतम कर रहे है।

परेश रावल और निरहुआ भी आएंगे नजर

सीएम योगी की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा सिंह ने नजर आएंगे। साल 2025 में दुनिया भर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत मीट ब्रदर्स ने दिया गया है। लेखन दिलीप बच्चन झा और प्रियंक दुबे ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+