Alekha Advani: तारा सुतारिया के बाद आदर जैन को हुआ इस हसीना से प्यार, जानें आखिर कौन हैं अलेखा आडवाणी?

Who is Alekha Advani: करीना कपूर के कजिन आदर जैन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में वह करीना की दिवाली पार्टी में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ उनका हाथ थामे हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब आदर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

आदर जैन ने लंबे समय तारा सुतारिया को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन अब आदर जैन की जिंदगी में एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हो गई। जिसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। आदर ने इंस्टाग्राम पर नई गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को टैग किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'मेरी जिंदगी की रोशनी'।

Aadar Jain

आदर जैन की इस तस्वीर में भले ही उनकी गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन वे अपनी नई गर्लफ्रेंड अलेखा का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर ने कमेंट कर लिखा है- 'मैं तुम्हारी रोशनी से मिलने का अब इंतजार नहीं कर सकती।' आदर के इस पोस्ट के बाद से लोग लगातार अलेखा आडवाणी के बारे में सर्च कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

कौन हैं अलेखा आडवाणी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलेखा आडवाणी आदर और तारा सुतारिया की कॉमन फ्रेंड भी रही हैं। वह Way Well की फाउंडर हैं जो सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा अलेखा पेशे से एक मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने कई ब्रॉन्ड्स के लिए बतौर मॉडल के रूप में काम किया है। इससे पहले साल 2020 में तारा सुतारिया और आदर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+