कौन हैं Nikita Rawal, जिसके साथ गन प्वॉइंट पर दिल्ली में हुई 7 लाख की लूट
नई दिल्ली, 15 सितंबर: देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसकी बानगी शास्त्री नगर में देखने को मिली, जहां गन प्वॉइंट पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को बंधक बनाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि जब कोई एक्ट्रेस ही घर में सेफ नहीं है तो फिर आम लोगों का क्या होता होगा। एक्ट्रेस से साथ हुई लूट के बाद सोशल मीडिया पर लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर निकिता रावत कौन हैं?
Recommended Video

शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं निकिता
सबसे पहले लूट की उस पूरी वारदात पर नजर डालते हैं, जिसने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल निकिता शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं और अपनी मौसी के साथ यहां पॉश एरिया शास्त्री नगर में रूकी हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वह घर में अकेली थीं तो कुछ मास्क लगाए लुटेरे घर में जबरन घुसे और उनको बंधक बना लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि बदमाशों ने अपने चेहरे नकाब लगाया हुआ था, इसलिए वो उनको नहीं देख पाई।

7 लाख की लूट, अलमारी में छिपकर बचाई जान
जैसे ही बदमाशों ने घर में एंट्री की, वैसे ही एक्ट्रेस बुरी तरह से डर गई थीं। यहां तक की उन्होंने खुद को बचाने के लिए अलमारी का सहारा लिया और खुद को उसमें छिपा लिया। हथियार बंद बदमाश घर से 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। निकिता के मुताबिक यह उनकी लाइफ की सबसे खौफनाक घटना थी। उन्होंने कहा कि अगर मैं बदमाशों का सामना करतीं या फिर उनसे लड़ती तो शायद बच नहीं पाती। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं।

पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश
इधर दिल्ली में एक्ट्रेस के साथ हुई लूट के इस हाई प्रोफाइल मामले के बाद पूरी महकमे हड़कंप मच गया। हालांकि घटना के अगले दिन सुबह एक्ट्रेस फ्लाइट पकड़कर मुंबई आ गई और काफी डरी हुई महसूस कर रही है। वहीं दिल्ली पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कौन हैं निकिता रावल
आपको बता दें कि 31 साल की एक्ट्रेस निकिता रावल को साल 2008 में आई फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' में अनिल कपूर के साथ देखा गया था। मुंबई में रहने वालीं निकिता साल 2007 में 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' और 2009 में 'द हीरो-अभिमन्यु' में भी नजर आ चुकीं हैं। वहीं अब वो अरशद वारसी की आने वाली फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में भी दिखने वाली हैं। निकिता एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वहीं आस्था फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ भी चलाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications