सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने लिखी थी वो भावुक चिट्ठी, जिसे पढ़कर फूट-फूट कर रो पड़े थे Sid
सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने लिखी थी वो भावुक चिट्ठी, जिसे पढ़कर फूट-फूट कर रो पड़े थे Sid
मुंबई, 03 सितंबर: सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया है। शुरुआती रिपोर्ट में उनके निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला का असमय यूं चले जाना किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से अगर सच में कोई बहुत विचलित और दुखी है तो वो उनकी मां रीता शुक्ला हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी मां के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला की मां द्वारा लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिद्धार्थ शुक्ला को ये चिट्ठी उनकी मां ने उन्हें बिग बॉस-13 के घर में लिखा था। जिसको पढ़ फूट-फूट कर सिद्धार्थ शुक्ला रोने लगे थे।

सिद्धार्थ की मां ने लिखा था- बेटे के बारे में अब जाकर बहुत पता चला है
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के बहुत करीब थे। सिद्धार्थ की मां ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें अपने बेटे के बारे में काफी चीजें पहले मालूम नहीं थी लेकिन बिग बॉस 13 में उसको देखने के बाद कई चीजें पता चलीं। चिट्ठी में सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने यह भी लिखा था कि उन्हें नहीं पता कि सिड अपने फैंस का प्यार कैसे लौटा पाएगा। सिद्धार्थ को मां की यह चिट्ठी उन्हें तब मिली थी, जब वह बिग बॉस 13 में थे। सिद्धार्थ के इंस्टाग्राम पेज पर भी उनकी मां की लिखी हुई ये चिट्ठी शेयर की गई थी।

'मैं सिद्धार्थ शुक्ला की मां, मुझे मेरे बेटे से...'
सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने अपनी चिट्ठी की शुरुआत में लिखा था,
'मैं सिद्धार्थ शुक्ला की मां, आपको (बिग बॉस) ये लेटर थैंक्यू कहने के लिए लिख रही हूं। मुझे आपने मेरे ही बेटे के ऐसे कई पहलुओं के बारे में बताने के लिए, जिन्हे मैं भी नहीं जानती थी। शेफ (खाना बनाने) सिड से मिलवाने के लिए थैंक्स, गोल रोटियां बनाना, चाय बनाना, अंडे बनाना, सब्जियां काटना, बर्तन धोना...कभी-कभी यकीन नहीं होता कि ये सब मेरा बेटा वहां कर पा रहा है।'

'मुझे वो एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा...',
सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने आगे लिखा था,
'घर में सबसे छोटे होने के कारण सिड हमेशा प्रोटेक्टेड रहा है। जब भी वो बीमार होता था तो वो मुझे कभी एक पल के लिए भी अकेला छोड़ता नहीं था। लेकिन अब वो इतना ज्यादा बीमार पड़ा तो मैं उसके साथ नहीं थी। मुश्किल था लेकिन हम दोनों को कुछ सिखा गया।'

'बीमार होते हुए भी सिद्धार्थ ने हिम्मत नहीं हारी'
सिद्धार्थ शुक्ला की मां आगे लेटर में लिखा,
'इतने चैलेंजिंग माहौल में, इतना बीमाप होते हुए भी उसने (सिद्धार्थ) हिम्मत नहीं हारी, ये मुझे आपने (बिग बॉस) उसके अंदर की मजबूती का नया पहलू दिखाया है। बीबी हाउस में रहकर उसने कई चीजों को नजरअंदाज करना भी सीख लिया है। उसे और भी ज्यादा सहनशील होना आपके घर ने सिखाया है।'

'पता नहीं इतना सारा प्यार सिड कैसे लौटा पाएगा'
सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने लेटर के अंत में लिखा,
'मुझे पता है कि उसके दोस्त उसके लिए कितना ज्यादा मायने रखते हैं। वह अपने दोस्तों को हमेशा अपने से पहले रखता है। ये जो मैं अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रही हूं उसके लिए थैंक यू। आखिर में शुक्रिया कि आपकी वजह से इतने सारे लोगों का प्यार सिद्धार्थ को मिला। इतने लोग सिद्धार्थ को गुड विश और अपना वक्त दे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इतना सारा प्यार सिड उन्हें कैसे लौटा पाएगा।'

'बेसब्री से सिड से मिलने का इंतजार है...'
सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने लेटर के अंत में लिखा था, ''अब मुझे बेसब्री से फिनाले पर सिड से मिलने का इंतजार है। आप सबका प्यार रहा तो ट्रोफी के साथ के साथ। सिद्धार्थ शुक्ला की मां।''
बता दें कि बिग बॉस सीजन-13 के सिद्धार्थ शुक्ला विनर थे। उनके साख आसिम रियाज फिनाले में पहुंचे थे। सिद्धार्थ शुक्ला का 3 सितंबर को अंतिम संस्कार है।












Click it and Unblock the Notifications