कोरियोग्राफर ने कहा- ट्रांसपेरेंट धोती पहन पानी में देना है सीन, शाहरुख खान शूटिंग पर ही नहीं पहुंचे

मुंबई, 8 जनवरी: शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं, उनके नाम पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्ज हैं। शाहरुख को अपने रोमांटिक किरदारों के लिए रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है लेकिन एक बार फराह खान ने उनको खूब डराया था। शाहरुख खान 1998 में आई फिल्म 'दिल से' में मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा के साथ रोमांस करते दिखे थे। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ था कि शाहरुख शूट पर जाने से ही बचते रहे थे।

फराह ने इंटरव्यू में किया था खुलासा

फराह ने इंटरव्यू में किया था खुलासा

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान जो कि शाहरुख की अच्छी दोस्त भी हैं, उन्होंने दिल से की शूटिग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा बताया था। फराह ने दिल से के गाने कोरियोग्राफ किए थे। कुछ साल पहले अपने एक इंटरव्यू में फराह ने कहा था कि दिल से के हिट गाने जिया जले की कोरियोग्राफी उनके करियर के सबसे मुश्किल कामों में से थी।

मैंने शाहरुख को डरा दिया था: फराह

मैंने शाहरुख को डरा दिया था: फराह

फराह के मुताबिक, शूटिंग के लिहाज से मेरा सबसे मुश्किल गाना जिया जले, जान जले था। इसकी शूटिंग हमने झरने के नीचे की थी। मुझे याद है कि मैंने शाहरुख को तब डरा दिया था कि मैं उन्हें गाने में एक सफेद पारदर्शी धोती पहनाऊंगी और झरने के नीचे इसमें डांस करना होगा। कमाल की बात ये कि शाहरुख इससे डर भी गए।

शाहरुख अगले दिन शूटिंग पर ही नहीं आए

शाहरुख अगले दिन शूटिंग पर ही नहीं आए

फराह ने बताया, शाहरुख को यकीन हो गया कि उनको पानी में सफेद धोती पहननी होगी। वो अगले दिन शूटिंग पर ही नहीं आए। मुझे लगता है कि अपने पूरे करियर में यही एक दिन होगा जब शाहरुख शूटिंग से ही गायब रहे। अगले दिन मैंने शाहरुख से पूछा कि वह शूटिंग के लिए क्यों नहीं आए, तो वो रास्ता भूल गया और कार खराब हो गई जैसी बातें कहने लगे। कई दिन बाद उन्होंने मुझसे कहा वो ट्रांसपेरेंट धोती पहन झरने के नीचे खड़े होने की बात से डर रहे थे। इसीलिए शूटिंग मिस की। हालांकि उनको सफेद धोती नहीं दी गई।

इन दिनों पठान की शूटिंग कर रहे हैं शाहरुख खान

इन दिनों पठान की शूटिंग कर रहे हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। इस साल उनकी इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है, जिसका उनके बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। पठान से वो करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे।

शाहरुख साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी कर रहे फिल्म

शाहरुख साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी कर रहे फिल्म

पठान फिल्म के अलावा शाहरुख खान साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी एक फिल्म करने जा रहे हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती, सुनील ग्रोवर और प्रियामणि भी होंगे। शाहरुख के राजकुमार हिरानी की एक फिल्म 'डंकी फाइट' भी साइन करने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+