'जाओ चेंज करके आओ', जब कैटरीना कैफ की छोटी ड्रेस देखकर भड़के थे सलमान खान, गुस्से में एक्ट्रेस से कही ये बात
पलक तिवारी ने सलमान खान के सेट पर कपड़ों को लेकर बने नियम का खुलासा किया था। इस बीच सलमान खान का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जो कि कई सवाल खड़े कर रहा है।

Salman Khan Katrina Kaif: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हाल ही में उन्होंने सलमान खान के एक नियम का खुलासा किया था।
जब सलमान खान को नहीं पसंद आई कैटरीना की ड्रेस
पलक तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, सलमान खान ने महिलाओं के लिए फिल्मों के सेट पर कपड़े पहनने को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए हुए हैं। सभी महिलाओं को कवर्ड कपड़े पहनने होंगे। कोई भी ज्यादा कट वाली ड्रेस नहीं पहन सकती। इस बीच सलमान खान की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ को ड्रेस बदलने का निर्देश दिया।

एक्ट्रेस से कही ये बात
पलक के लेटेस्ट इंटरव्यू के बाद से सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह उस वक्त की बात कर रहे हैं जब फिल्म टाइगर की शूटिंग के दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ को तुरंत कपड़े बदलने को कहा था। आखिर ऐसा क्या हुआ आइए जानते हैं।
'छोटे तो थे लेकिन फिटिंग खराब थी'
दरअसल, ये उस वक्त की बात है जब सलमान खान पर आरोप लगा था कि ड्रेस की वजह से उन्होंने कैटरीना कैफ को थप्पड़ जड़ा था। इस पर एक्टर ने आप की अदालत में सफाई देते हुए कहा था, 'छोटे तो थे लेकिन फिटिंग खराब थी, और कलर कॉम्बिनेशन कुछ खास नहीं था। कैटरीना मुझे भी बोलतीं हैं कि यह अच्छा नहीं लग रहा है इसे बदलो।'

फिल्म टाइगर का है पूरा किस्सा
सलमान खान ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं था कि कैटरीना कैफ के कपड़े छोटे थे। कैटरीना किसी भी लुक को स्टाइल और शालीनता के साथ कैरी करती हैं और वैसे भी उस वक्त टाइगर के लास्ट गाने माशाअल्हा की शूटिंग हो रही थी। उसमें ड्रेस बदलने की कोई जरुरत नहीं थी। बहुत लड़कियां थी, जिन्होंने शायद ही ठीक-ठाक कपड़े पहने थे। जब तक हमारी लड़कियां डिसेंटली ड्रेस्ड हैं हमको कोई फर्क नहीं पड़ता।'
Recommended Video

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि सलमान खान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से 4 साल बाद लीड रोल में वापसी की है। इस फिल्म में वह पहला बार पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म एक्शन रोमांस के साथ-साथ पारिवारिक ड्रामा भी है। देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस इसे कितना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications