दीपिका पादुकोण की इन आदतों से परेशान थे रणबीर कपूर, एक्टर ने किया था खुलासा, कहा-'मुझे नहीं पसंद...'

Deepika Padukone Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भले ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। फिल्म 'बचना ए हसीनों' के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई थी। वहीं दोनों की रणबीर और दीपिका की लव स्टोरी की बात करें तो एक्ट्रेस उनके प्यार में इतनी ज्यादा दीवानी थी कि उन्होंने अपनी गर्दन में रणबीर कपूर के नाम का टैटू तक गुदवा लिया था।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने एक बार साल 2015 में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि दीपिका पादुकोण की वो कौन सी आदतें हैं जो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। एक्टर ने कहा था कि, उनका फ्लर्ट करना मुझे नहीं पसंद था और वो बहुत ज्यादा काम करती हैं और उसमें खुद को इतना झोंकना नहीं चाहिए।

रणबीर कपूर ने आगे कहा था, 'दीपिका को अधिक छुट्टियां और ब्रेक लेना चाहिए और खुद को रिजर्व रखना चाहिए, जो उन्होंने अब करना शुरू कर दिया है।' वहीं जब ये सवाल दीपिका पादुकोण से पूछा गया था तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें ज्यादातर रणबीर की आदतें पसंद हैं। दीपिका ने कहा था कि रणबीर ऐसे व्यक्ति हैं जो लोगों को काफी सम्मान करते हैं।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण से अलग होने के बाद भी रणबीर कपूर का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था। लेकिन अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने साल 2022 में आलिया भट्ट से शादी कर ली। एक्टर की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं और इस साल सितंबर में वह फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+