Love Story: कभी इस एक्ट्रेस के प्यार में दीवाने हुए थे आर माधवन, दिलचस्प है ये लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की शादी को पूरे 23 साल हो चुके हैं। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब आर माधवन का दिल बॉलीवुड की इस टॉप पर आया था। जानिए ये दिलचस्प लव स्टोरी

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बताना नहीं पसंद करते। लेकिन आज हम आपको एक्टर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं। ये बात साल 2012 की है जब उनकी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स रिलीज हुई थी। जब आर माधवन ने बिपाशा बसु के साथ अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात कही थी। साथ ही कईं बड़े खुलासे भी किए थे।

जब इस एक्ट्रेस पर आया आर माधवन का दिल

जब इस एक्ट्रेस पर आया आर माधवन का दिल

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको आर माधवन की फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स से जुड़ा एक किस्सा शेयर करेंगे। जो कि, साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु नजर आई थीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उस समय आर माधवन का एक्ट्रेस पर दिल आ गया था। जिसका खुलासा खुद आर माधवन ने किया था।

एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

जी हां, साल 2012 में आर माधवन और बिपाशा बसु की आई फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुआ आर माधवन ने खुलासा किया था कि वह बिपाशा के प्रति आकर्षित थे।

'वह बेहद आकर्षित हैं'

'वह बेहद आकर्षित हैं'

साल 2012 में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने कहा था कि, "जब भी आपकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री होती है, तो आपको उस व्यक्ति के प्रति बहुत आकर्षित होना पड़ता है। और मैं निश्चित रूप से एक व्यक्ति के रूप में बिपाशा के प्रति आकर्षित होता हूं। वह अभूतपूर्व है और यदि आपके पास वह केमिस्ट्री नहीं है, तो उसे पर्दे पर दिखाना मुश्किल होगा। वह बेहद खूबसूरत हैं, आकर्षक है। मुझे नहीं पता था कि सेट पर हमारा रिश्ता कैसा होगा। उन्होंने मुझे कभी एहसास नहीं कराया कि वह कितनी बड़ी स्टार है"।

शादीशुदा थे आर माधवन

शादीशुदा थे आर माधवन

बता दें कि, उस वक्त आर माधवन शादीशुदा थे और उनके 2 बच्चे भी हैं। इसके अलावा बिपाशा बसु उस वक्त जॉन अब्राहम के साथ हुए ब्रेकअप से उभर रही थीं। बता दें कि दोनों ने लगभग 10 साल एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन, कुछ वजह के कारण दोनों ने इस रिश्ते पर फुल स्टॉप लगा दिया था। फिलहाल बिपाशा बसू करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने शादीशुदा जीवन में खुश हैं।

आर माधवन की आखिरी फिल्म

आर माधवन की आखिरी फिल्म

वहीं आर माधवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनको हाल ही में फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में देखा गया। ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने कैमियो किया था। रॉकेट्री को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कईं भाषाओं में रिलीज किया गया। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+