जब Mahesh Bhatt ने पूजा भट्ट के साथ किया था लिप-लॉक, बेटी के साथ शादी रचाना चाहते थे डायरेक्टर
महेश भट्ट अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में रहते हैं। उन्होंने एक बार अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ लिप-लॉक किया था। इस तस्वीर की वजह से उस वक्त काफी विवाद मचा था।
Mahesh Bhatt Pooja Bhatt Lip Lock: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें मर्डर, वो लम्हें, चाहत जैसे कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ तमाम कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। एक ऐसा ही विवाद उनकी बेटी पूजा भट्ट से जुड़ा है जिसे आजतक उनके फैंस भूला नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
महेश भट्ट ने बेटी पूजा भट्ट को किया लिप-लॉक
आपको बता दें कि, महेश भट्ट ने एक बार अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैग्जीन कवर के लिए लिप-लॉक करते हुए एक तस्वीर छपवाई थी। इस शूट ने उस दौरान तहलका मचा दिया था। लोगों ने पूजा भट्ट और महेश भट्ट के बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद इस मसले में महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

बेटी से शादी करना चाहते थे महेश
महेश भट्ट ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेटी पूजा भट्ट को लिप-लॉक करने पर कुछ ऐसा कह दिया था जिसकी वजह से यह विवाद और बढ़ गया। उन्होंने कहा था कि 'अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी कर लेता'। महेश भट्ट के इस जवाब ने चारों तरफ बवाल मचा दिया था। इसकी वजह से महेश भट्ट को जान से मारने की भी धमकियां मिलीं।
महेश भट्ट ने की दो शादी
महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट से हुई थी। जिससे उनके दो बच्चे राहुल भट्ट और पूजा भट्ट हैं। इसके बाद उनका अफेयर परवीन बाबी से चला। जिसकी वजह से उनके शादीशुदा जीवन में काफी उथल-पुथल मची। दोनों के अफेयर की खबर जब किरण भट्ट को लगी तो उन्होंने परवीन बाबी से दूरी बना ली। इसके बाद महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी रचा ली थी। जिससे उनकी दो बेटियां हैं साहिल भट्ट और आलिया भट्ट।












Click it and Unblock the Notifications