'वो बहुत अजीब लगा...' मशहूर इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने बताया Ex हसबैंड संग कैसी थी पहली मुलाकात
मशहूर इंफ्लुएंसर कुशा कपिला अकसर सुर्खियों में रहती हैं। लाइमलाइट में आने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। कुशा अकसर अपनी कॉमिक वीडियोज में दिखीं। साल 2023 में कुशा जबरदस्त सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने पति जोरावर से तलाक लिया था। तब कुशा सोशल मीडिया पर लोगों की नजरों में एक डेविल बन गई थीं और उन्हें बहुत सारे आरोपों का सामना करना पड़ा।
जब कुशा कपिला पहली बार कपिल शर्मा के शो में आईं, तो उनसे पूछा गया कि वह ज़ोरावर से कैसे मिलीं। इस पर कुशा ने बताया कि उन्होंने पहली बार उसे अपने सबसे अच्छे दोस्त के भाई की शादी में देखा था और वो पागलों की तरह नाच रहा था। जब उसने उससे पूछा कि क्या वो दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त है, तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि वे केवल एक बार मिले थे। कुशा के लिए ये तय करना काफी था कि वो काफी अजीब है।

कुशा ने बताया कि कैसे जोरावर ने शादी में उससे ड्रिंक के लिए पूछा। इसके बाद जोरावर ने अपनी दूसरी दोस्त के लिए भी यही पिकअप लाइन इस्तेमाल की थी। उसने बोला कि मैं आपके लिए एक ड्रिंक ले कर आओ, तो मैंने कहा शादी है ये, ओपन बार है ये, यहां ओपन ड्रिंक मिल रही है, तू क्या ड्रिंक लेकर आएगा। फिर मुझे पता चला उसने वैसा ही एक सवाल मेरे दूसरे दोस्त से पूछा था। वो इसके लिए मुझे मार डालेगा।
जब कुशा कपिला ने ज़ोरावर से अलग होने की चौंकाने वाली जानकारी साझा की। इससे पहले इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान कुशा ने खुलासा करते हुए कहा कि जोरावर अहलूवालिया से अलग होने की खबर को समय से पहले बताने के लिए उन्हें धमकाया गया था। हालांकि इन्फ्लुंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो अपनी शर्तों पर खबर शेयर कर सकती हैं। कुशा ने हा कि वो नहीं चाहती कि कोई और उनकी जिंदगी के बारे में जानकारी दे।












Click it and Unblock the Notifications