बेबो को ऐसी कौन सी मजबूरी आन पड़ी, जो पहली बार इस फिल्म में रोल पाने के लिए देना पड़ा ऑडिशन
19 साल के करियर में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए पहली बार ऑडिशन देना पड़ा।
मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के करियर को पूरे 19 साल हो चुके हैं। उन्होंने हमेशा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज किया है। लेकिन, एक्ट्रेस के करियर में पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्हें किसी फिल्म के लिए ऑडिशन देना पड़ा। अब ये जानने के बाद शायद उनके फैंस हैरान हो जाएंगे कि ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है?

करीना कपूर ने किया खुलासा
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस को जब साइन किया जा रहा था उस दौरान उन्हें कईं परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने इसका खुलासा कर ऑडिशन देने की वजह अपने सह कलाकार आमिर खान को बताई है।

आमिर खान के कहने पर करना पड़ा ये काम
करीना कपूर ने प्रभात खबर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने केवल अपने सह अभिनेता आमिर खान के कारण स्क्रीनिंग की प्रक्रिया से गुजरना स्वीकार किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, "आमिर उस तरह काम नहीं करते हैं। वह कभी नहीं कहते कि यह फिल्म करो क्योंकि मैं भी इसमें हैं। वह हमेशा कहते हैं 'सबसे पहले कहानी सुनो'। उन्होंने मुझसे इस फिल्म का एक नैरेशन भी सुनने को कहा। उन्होंने मुझे चार घंटे का नरेशन दिया और इसलिए मैंने लाल सिंह चड्ढा के लिए हां कह दिया'।

इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन
करीना कपूर ने आगे कहा कि, "लाल सिंह चड्ढा मेरे करियर की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके लिए मुझे ऑडिशन देना पड़ा। मैं आमिर खान के अलावा किसी के लिए या किसी भी फिल्म के लिए ऐसा नहीं करते। इस फिल्म के लिए मैंने इसलिए भी ऑडिशन दिया ताकी में साबित कर सकूं की इस रोल के लिए मैं बिल्कुल परफेक्ट हूं'।

कईं बार टली फिल्म की रिलीज डेट
आपको बता दें कि, फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट कईं बार टली। पिछले साल 2021 में कोरोना काल के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। जिसके बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा को साल 2022 के शुरूआत में रिलीज करने का फैसला किया गया। लेकिन फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के साथ हो रहे क्लैश के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, करीना कपूर के पास लाल सिंह चड्ढा के बाद कईं सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की करीना कपूर ने हाल ही में शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने रिया कपूर के साथ एक फिल्म की तैयारी कर रही हैं। करीना ने जानकारी देते हुए बताया था कि, जल्द ही रिया कपूर इस फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications