जब बॉबी देओल ने अमीषा पटेल को लगाया था गले- लोगों ने कहा- 'छोड़ दे इसको, तेरे भाई की अमानत है ये'

Ameesha Patel: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी इस फिल्म के डायरेक्टर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर कई तरह के आरोप लगाए थे। हालांकि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इन सभी आरोपों को झूठा बकाया था। अब हाल ही में अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि जब वह फिल्म 'हमराज' की शूटिंग कर रही थीं तो उनके साथ एक बहुत ही मजेदार घटना घटी थी।

अमीषा पटेल ने बताया कि फिल्म 'हमराज' की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल ने उन्हें जैसे ही गले लगाया तो शूटिंग देखने आए लोग उन पर चिल्लाने लगे थे। फिल्म हमराज के कुछ समय पहले ही अमीषा पटेल और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। ऐसे में लोग नहीं चाहते थे कि बॉबी देओल अपने भाई की रील लाइफ पत्नी को गेल लगाएं।

ameesha patel

अमीषा पटेल और बॉबी देओल की शूटिंग
'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म 'गदर 2' की प्रमोशन के लिए पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल ने कई पुरानी बातों का खुलासा किया। अमीषा पटेल ने शो में बताया कि सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल के साथ काम करते हुए उनके साथ एक मजाकिया घटनी घटी थी।

'सकीना तुम्हारे भाई की अमानत है'
'द कपिल शर्मा शो' के नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अमीषा पटेल कहती हैं- मैं सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' की शूटिंग कर रही थी और सेट पर भारी भीड़ थी। लोग ऊपर से हमें देख रहे थे। ऐसे में जैसे ही बॉबी देओल ने मुझे गले लगाया, लोग अचानक ही चिल्लाने लग गए। लोग बोल रहे थे- छोड़ दो इसको तुम, ये तुम्हारे भाई की अमानत है। तारा सिंह इसको पाकिस्तान से वापस लाया है।

साल 2001 में रिलीज हुई थी फिल्म 'गदर'
आपको बता दें कि साल 2001 में अमीषा पटेल और सनी देओल ने अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में एकसाथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था जो कि एक पाकिस्तानी लड़की थी। सकीना विभाजन के समय अपने परिवार से बिछड़ जाती है और भारत में ही रह जाती है। ऐसे में सनी देओल जो कि इस फिल्म में तारा सिंह का किरदार निभा रहे थे वह सकीना से शादी कर लेते हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी 'गदर 2'
जानकारी के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर से फिल्म 'गदर 2' के जरिए लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अमीषा और सनी देओल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आएंगे। डायरेक्टर अनिल शर्मा की ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+