जब कंगाल हो गए थे अमिताभ बच्चन, ना काम था ना पैसा, फिर कौन बनेगा करोड़पति ने संभाली उनकी नैया
जब कंगाल हो गए थे अमिताभ बच्चन, ना काम था ना पैसा, फिर कौन बनेगा करोड़पति ने संभाली उनकी नैया
मुंबई, 04 दिसंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार और महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 1000 एपिसोड पूरे होने पर कहा कि उन्होंने साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाए गए शुक्रवार (03 दिसंबर) का एपिसोड कौन बनेगा करोड़पति का 1000वां एपिसोड था। इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी नातिन नव्या नंदा आई थीं। इस दौरान जब अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन ने उनसे पूछा कि केबीसी के 1000 एपिसोड पूरा होने पर उन्हें कैसा लग रहा है तो बिग बी भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया, कि कैसे उनकी खराब आर्थिक स्थिति से उबारने में केबीस ने मदद की।

बूरे दिनों को याद कर Big B की आंखों में आए आंसू
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन 'परिस्थितियों' के बारे में बात की। जिसके बाद वह मजबूर होकर फिल्मों से टेलीविजन इंडस्ट्री में आएं। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 1000वें एपिसोड के दौरान भावुक हो गए। अमिताब बच्चन बेटी श्वेता और नातिन नव्या के सामने ही रोने लगे। अमिताभ की आंखों में आंसू देखकर हर कोई इमोशनल हो गया था।

'भावुक कर दिया आप लोगों ने मुझे'
श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा के अलावा अमिताभ की पत्नी जया बच्चन वीडियो लिंक के जरिए एपिसोड में शामिल हुईं। अमिताभ ने इस खास मौके पर चैनल द्वारा तैयार किया गया एक वीडियो क्लिप देखा, जिसमें वह जैकपॉट जीतने वाले प्रतियोगियों के साथ जश्न मनाते हुए दिखे रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने आंसू पोछते हुए कहा, "भावुक कर दिया आप लोगों ने मुझे।''

अमिताभ बोले- 'हालात ऐसे थे कि फिल्मों में काम मिल नहीं रहा था....'
जब अमिताभ की बेटी श्वेता ने पूछा कि पापा आपने केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, आप कैसे महसूस कर रहे हैं? अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, ''दरअसल, इक्कीस साल हो गए हैं। सन 2000 में इसकी (कौन बनेगा करोड़पति) शुरुआत हुई थी। और उस समय हमें पता नहीं था कि टीवी पर कैसे काम करते हैं। सब लोग मुझे कह रहे थे कि आप फिल्म के बड़े पर्दे से टेलीविजन में जा रहे हैं, बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर जाने से आपकी इमेज को नुक्सान होगा। लेकिन हमारी अपनी कुछ ऐसे हालात थे कि, फिल्मों में काम मिल नहीं रहा था। लेकिन शो के पहले एपिसोड के ब्रॉडकास्ट के बाद जिस तरह की लोगों की प्रतिक्रिया मिली। फिर ऐसा लगा की मेरी पूरी दुनिया बदल गई।''

अमिताभ ने बोला- इस शो ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है
अमिताभ बच्चन ने कहा कि शो में आने वाले हर प्रतियोगी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया है और वह उन सबक को अपने दिल के करीब रखते हैं। नव्या और श्वेता ने ताली बजाते हुए कहा,'' हमें पता है कि आप घर में एकदम शांत रहते हैं लेकिन यहां आप लोगों की बातों को बड़े प्यार से सुनते हैं, उनको सलाह देते हैं, ये सब देखकर हमें बहुत अच्छा लगता है।''

अमिताभ की आर्थिक हालात हो गई थी खराब!
अमिताभ बच्चन जब कौन बनेगा करोड़पति में आए थे तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अमिताभ बच्चन की महत्वाकांक्षी व्यावसायिक उद्यम, एबीसीएल विफल हो गई थी। वक्त ऐसा था कि वह बैंकरप्ट होने की कगार पर पहुंच गए थे। अमिताभ बच्चन बड़े पैमाने पर कर्ज में डूब गए थे। केबीसी होस्टिंग और फिल्म मोहब्बतें से अमिताभ के हालतों में सुधार आया था।

कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन है ये
कौन बनेगा करोड़पति इस समय अपने 13वें सीजन में है। जुलाई 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 3 सीजन को छोड़कर सभी सीजन को होस्ट किया है। केबीसी का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। सीजन 1 से 6 तक इसमें एक करोड़ अधिकतम राशि थी। लेकिन उसके इसके बढ़ाकर 5 करोड़ और फिर अब 7 करोड़ कर दिया गया है।

कर्ज में डूबे अमिताभ को जब मिला कौन बनेगा करोड़पति का सहारा
2018 में एक अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था, '' जब मुझे कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 में करने का ऑफर मिला था तो मैं खुद घबराया हुआ था। लेकिन उस वक्त मेरे हालात भी ठीक नहीं थे और मैंने ये शो करने का फैसला किया।''
2013 में एक इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा था, क्रेडिटर्स मेरे दरवाजे तक आते थे और गालियां और धमकी देकर जाते थे। पैसा मांगने के लिए वह किसी भी वक्त पहुंच जाते थे। यहां तक की मेरा बंगला प्रतीक्षा की भी कुर्की करने आ गए थे।

अमिताभ बोले- 'ना तो काम था और ना ही पैसा'
2013 के ही इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा, ''ना तो मेरे पास काम था और ना ही पैसा। लेकिन 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए, मुझे फिर से काम करने का मौका मिला। जिसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।''
बताया जाता है कि इसी तंगी के दौरान अमिताभ बच्चन यश चोपड़ा से भी काम मांगने गए थे। अमिताभ ने उन्हें कहा था कि उनको कोई भी फिल्में नहीं दे रहा है,क्या आप कुछ कर सकते हैं। जिसके बाद यश चोपड़ा ने फिल्म मोहब्बतें बनाई थी। जिसमें अमिताभ और शाहरुख थे। जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications