गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर ये क्या बोल गईं शिल्पा शेट्टी, पैर में गोली लगने पर किया शॉकिंग खुलासा
Shilpa Shetty On Govinda: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेड इंडियन कपिल शो के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ मेहमना बनकर पहुंची थीं। ये एपिसोड रक्षाबंधन स्पेशल था।
शिल्पा शेट्टी ने बताया ऐसा मजेदार किस्सा
इस एपिसोड में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के साथ हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने शिरकत की थी। मंच पर चारों मेहमानों और कपिल शर्मा के बीच मजेदार बातचीत और हंसी-ठिठोली का सिलसिला चला था। शो के दौरान सभी ने एक-दूसरे से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए।

गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी
इसी बीच कपिल ने शो के पिछले सीजन की एक घटना का जिक्र किया, जब एक्टर गोविंदा ने एक अनोखा किस्सा सुनाया था। दरअसल, उस वक्त गोविंदा के पैर में एक हादसे के दौरान गोली लगी थी। बताया गया था कि वह अपनी पिस्तौल साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई थी और उनके पैर में लग गई थी।
गोविंदा से अस्पताल में मिलने गई थीं शिल्पा शेट्टी
गोविंदा ने उस एपिसोड में बताया था कि हादसे के बाद शिल्पा शेट्टी उनसे अस्पताल में मिलने पहुंची थीं। अस्पताल में शिल्पा शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में गोविंदा से पूछा था- गोली कैसे लगी? उस वक्त आपकी पत्नी सुनीता कहां थीं?
शिल्पा शेट्टी ने पूछा था- जब गोली लगी पत्नी सुनीता कहां थीं?
गोविंदा ने शिल्पा शेट्टी को बताया था कि गोली लगने के समय उनकी पत्नी सुनीता मंदिर में थीं। ऐसे में शिल्पा ने हंसते हुए कहा था- तो गोली किसने मारी? इस पर वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे थे।
'शादी के बाद ही आदमी की असली आंखें खुलती हैं'
-वहीं जब कपिल शर्मा ने मौजूदा एपिसोड में शिल्पा शेट्टी से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- कभी-कभी दुनिया किसी आदमी की ताकत से डरती है, लेकिन वो खुद अपनी पत्नी से डरता है। शादी के बाद ही आदमी की असली आंखें खुलती हैं। शिल्पा शेट्टी की इस बात पर स्टेज पर मौजूद सभी मेहमानों और दर्शकों ने हामी भरी।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्म केडी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर भी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें व वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं, जिससे उनकी बहुत अच्छी कमाई हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications