एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ क्या कर रही थीं सुष्मिता सेन, लोगों ने पूछे ऐसे सवाल

सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सुष्मिता सेन से कई तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 29 अगस्तः पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। सुष्मिता सेन की लव लाइफ लोगों के लिए हॉट टॉपिक बना हुआ है। दरअसल ललित मोदी के साथ जब से उनके रिश्ते का खुलासा हुआ है उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं सुष्मिता सेन भी बेबाकी से लोगों को इसका जवाब दे रही हैं। वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को अच्छे से घेर रही हैं। इसी बीच सुष्मिता सेन को गत रविवार शाम को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मुंबई के सांताक्रुज इलाके में देखा गया। सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सुष्मिता सेन से कई तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कुछ समय पहले ब्रेकअप हो चुका है लेकिन वह अभी भी अच्छे दोस्त हैं। ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता और रोहमन एकसआथ कई जगहों पर नजर आते हैं। सुष्मिता अपने परिवार के साथ साथ रोहमन को भी साथ लेकर घूमती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन और बड़ी बेटी रेने सेन के साथ मुंबई में घूमती नजर आईं।

पैपराजी को जमकर दिए पोज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुष्मिता सेन, एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बड़ी बेटी रेने सांताक्रूज के एक होम डेकॉर बुटीक से बाहर निकलते दिखाई दिए। उन्होंने बाहर निकलकर पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इस वीडियो में सुष्मिता पर्पल कलर के कैजुअल लुक मे दिखाई दीं। वहीं उनकी बेटी ने डेनिम पैंट्स और पिंक टॉप पहन रखा था जबकि रोहमन ने पिंक टीशर्ट और ग्रे पैंट्स कैरी किए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सुष्मिता ने पैपराजी के हर सवाल का जवाब बड़े ही मुस्कुराते हुए दिया। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा के बर्थडे पार्टी पर भी मीडिया से खुलकर बातचीत की थी। ललित मोदी के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से सुष्मिता सेन बड़ी ही बेबाकी के साथ मीडिया से बातचीत करती नजर आती हैं।

लोग पूछ रहे हैं जमकर सवाल

लोग पूछ रहे हैं जमकर सवाल

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स ललित मोदी को लेकर कमेंट करना शुरू कर चुके हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ललित भाई का क्या हुआ। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ये रिश्ता क्या कहलाता है? एक दूसरे यूजर ने सुष्मिता सेन से पूछा है- ललित ब्रो कहां पर है मैडम और आपके इस प्यार को क्या नाम दूं।

ललित मोदी के साथ रिश्ते का हुआ था खुलासा

ललित मोदी के साथ रिश्ते का हुआ था खुलासा

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअ के बाद भी दोनों को एकसाथ कई जगहों पर देखा जाता है। रोहमन सुष्मिता के परिवार के साथ कई जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं। वहीं इसी साल जुलाई महीने में ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन के रिश्ते का खुलासा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+