Valentine Day को जया बच्चन ने बताया 'छिछोरापन', श्वेता ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर दंग रह गईं नव्या
What The Hell Navya Season 2: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब इस शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें वह अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ आज के जमाने में प्यार के बारे में बात करती हुई नजर आईं।
'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' के नए प्रोमो में नव्या की मां श्वेता डेटिंग टिप्स देती हुई नजर आईं। इस प्रोमो में हर कोई अलग-अलग जेनरेशन के आज के जमाने में प्यार को लेकर अपनी राय देते हुए नजर आए। इस दौरान श्वेता कहती हैं कि अगर उन्हें किसी को डेट करने का मौका मिलता तो वह अपनी बेटी नव्या जैसे इंसान को डेट करतीं।

ये सुनकर नव्या नवेली हैरान रह जाता हैं और वह अपनी मां से इसके पीछे की वजह पूछती हैं। तभी श्वेता कहती हैं कि, 'वैलेंटाइन डे के मौके पर साथ तो होना ही चाहिए।' इसके बाद जब इस बारे में नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन से पूछा तो उन्होंने आजकल के प्यार को छिछोरापन बताया।
जया बच्चन कहती हैं, ये छिछोरापन है और मैं इसके बारे में नहीं सोचती क्योंकि ये मेरा दायरा नहीं है। वीडियो में आगे श्वेता अपनी मां को समझाती हैं कि आज के जमाने में काफी कुछ बदल चुका है। जिसके बाद वह कहती हैं कि, 'मुझे लगता है कि एक और जरूरी बात ये भी है।' ये सुनकर नव्या और जया हंसने लगती हैं।
इस प्रोमो में तीनों काफी मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं जया एपिसोड के अंत में कहती हैं, 'मुझे शायद अब चुप हो जाना चाहिए।' बता दें कि, नव्या नवेली नंदा के शो का पूरा एपिसोड 8 फरवरी को आएगा। प्रोमो का वीडियो शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन पर लिखा, 'प्यार हवाओं में है, और व्हाट द हेल नव्या सीज़न 2 के एपिसोड 2 में काफी कुछ है! नव्या के साथ उनकी नानी और मां से जुड़ें क्योंकि वे प्यार पर बातें कर रही हैं- अच्छा, बुरा, और बेहद एक्साइटिंग।'












Click it and Unblock the Notifications