सलमान खान के साथ ये क्या करना चाहती हैं सानिया मिर्जा? सरेआम कहा- 'वो तो मेरा प्यार है, मैं तो उसकी ही'
Sania Mirza and Salman Khan: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तलाक के बाद से लोग सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आते हैं।
कई लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है सानिया मिर्जा का नाम
शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से सानिया मिर्जा का नाम कई मशहूर लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है। कभी उनका नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा जाता है तो कभी उन्हें सलमान खान की होने वाली दुल्हनिया का टैग दे दिया जाता है।

शाहिद कपूर के साथ था सानिया मिर्जा का रिलेशन
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी सानिया मिर्जा का नाम जोड़ा जा चुका है। दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं सानिया मिर्जा ने कैमरे के सामने इस बात को अफवाह कहा था। उन्होंने कहा था कि शाहिद के साथ वह कभी भी रिलेशन में नहीं थीं।
सलमान खान की हीरोइन बनना चाहती थीं सानिया
जानकारी के अनुसार सानिया मिर्जा ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है। वो सलमान खान को खूब पसंद करती हैं।
सलमान खान और सानिया मिर्जा के बीच क्या है रिश्ता
आपको बता दें कि सलमान खान और सानिया मिर्जा को कई मौकों पर पब्लिकली एक साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि ये सभी दावे झूठे हैं। सलमान खान और सानिया मिर्जा की तरफ से शादी की कोई भी बात सामने नहीं आई है।
'शाहिद कपूर का कत्ल करना चाहती हूं'
वहीं कॉफी विद करण में रैफिड फायर राउंड के दौरान एक सवाल के जवाब में सानिया मिर्जा ने शाहिद कपूर का ही नाम लिया था। उन्होंने करण जौहर से कहा था कि वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना चाहेंगी और रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहेंगी। लेकिन शाहिद कपूर का वह कत्ल करना चाहती हैं। ऐसे में शाहिद का नाम सुनते ही सानिया के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी ये सगाई टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications