कैटरीना कैफ को ये क्या हुआ? हाथ पर लगाया ब्लैक पैच, घबराए फैंस, कहीं एक्ट्रेस को डायबिटीज तो नहीं?

Katrina Kaif: देशभर में शारदीय नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में एक ज्वैलरी ब्रांड ने नवरात्रि के जश्न का आयोजन किया था जिसमें कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर पहुंची थीं।

कैटरीना कैफ की बाजू पर दिखा ब्लैक पैच
इस दौरान फैंस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को देखकर परेशान हो गए थे। दरअसल, कैटरीना कैफ की दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से पर एक ब्लैक कलर का पैच देखा जिसे देख फैंस को चिंता हो गई है। जहां कुछ लोगों ने कैटरीना कैफ के लुक की जमकर तारीफ की, वहीं कई फैंस एक्ट्रेस की बाजू पर लगे ब्लैक पैच को देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल पूछने लगे हैं।

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
कैटरीना कैफ के बाजू पर लगे ब्लैक पैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या कैटरीना कैफ ठीक हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि ये मेडिकल पैच है। इसके अलावा एक फैन ने पूछा है- कहीं कैटरीना को डायबिटीज तो नहीं हो गया।

क्या होता है डायबिटीज पैच?
क्या आपको पता है कि ब्लैक पैच क्या होता है और कैटरीना कैफ ने इसे क्यों लगवाया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक डायबिटीज पैच है, जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को चेक करने के लिए लगाया जाता है। इसे लगाने के बाद बार-बार उंगली पर प्रिक करके ब्लड टेस्ट करने की जरूरत नहीं होती है।

क्या कैटरीना कैफ ने लगाया फिटनेस ट्रैकर?
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये 'अल्ट्राह्यूमन' की तरह एक फिटनेस ट्रैकर भी हो सकता है, जो ब्लड शुगर के साथ-साथ दिल की धड़कन और स्लीप पैटर्न को भी मॉनिटर करता है। हालांकि इस बारे में कैटरीना कैफ की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हम उम्मीद करते हैं कि कैटरीना कैफ एकदम ठीक हैं। कैटरीना अपनी फिटनेस को लेकर काफी अटेंटिव रहती हैं और अपनी डाइट का भी खूब ख्याल रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+