लिवर कैंसर और ट्यूमर के इलाज के बाद ये क्या हो गया दीपिका कक्कड़ के साथ? इस गंभीर बीमारी ने घेरा, बिगड़ी हालत
Dipika Kakar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। लिवर कैंसर की सर्जरी और उसके बाद चल रहे इलाज की वजह से जहां वो पहले से ही शारीरिक परेशानियों से लड़ रही थीं, अब उन्हें वायरल इंफेक्शन ने भी जकड़ लिया है।
ट्यूमर के इलाज के बाद बिगड़ी दीपिका कक्कड़ की तबीयत
दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए फैंस को अपने हेल्थ अपडेट्स दिए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी हालत काफी नाजुक हो गई है। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ को मई 2025 में स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला था। उस समय वह रिएलिटी शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही थीं, लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

जून 2025 में दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई थी
इसके बाद जांच में लिवर कैंसर की पुष्टि हुई थी। जून 2025 में दीपिका कक्कड़ की सर्जरी की गई और जुलाई से टारगेटेड थेरेपी शुरू हो गई। थेरेपी के दौरान दीपिका को कई तरह के साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने एक व्लॉग में बताया था कि लगातार दवाएं लेने के कारण उन्हें अल्सर, स्किन रैशेज और नाक-गले में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं। अब वायरल इंफेक्शन ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
'मेरी इम्युनिटी बहुत कम है, मेरी हालत बिगड़ रही है'
व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने कहा- मेरी हालत काफी खराब हो गई है। मुझे भी रुहान जैसा वायरल हो गया है, लेकिन मेरी इम्युनिटी बहुत कम है, इसलिए ये मुझ पर ज्यादा असर कर रहा है। दीपिका ने बताया कि उन्हें उनके डॉक्टर ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बुखार या वायरल के लक्षण नजर आते ही तुरंत इलाज शुरू किया जाए। फिलहाल उन्हें एंटीबायोटिक्स और एंटी-एलर्जी मेडिकेशन का भारी डोज दिया जा रहा है, जिसका असर अब दिखने लगा है।
थेरेपी के चलते झड़ रहे हैं दीपिका कक्कड़ के बाल
-दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा- कल मुझे काफी कमजोरी महसूस हुई। उम्मीद है जल्द रिकवरी होगी। वहीं थेरेपी के चलते दीपिका को बाल झड़ने, हथेलियों पर चकते और शरीर में कमजोरी जैसे साइड इफेक्ट्स भी हो रहे हैं। हालांकि वह मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं और लगातार अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट देती रहती हैं।
-दीपिका कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने ब्लड टेस्ट और ईसीजी करवाया था। हर बार डॉक्टर के पास जाने से पहले उन्हें थोड़ी घबराहट होती है। जब उनका स्कैन और ट्यूमर मार्कर टेस्ट होता है, तब ये बेचैनी और ज्यादा बढ़ जाती है।
-दीपिका कक्कड़ ने लोगों से कहा है- मैं दुआ करती हूं कि दवाएं अपना असर दिखाएं और आगे कोई समस्या न आए। शुक्र है कि मेरी ब्लड रिपोर्ट और ईसीजी सामान्य हैं। मेरा शरीर दवा को अच्छी तरह स्वीकार कर रहा है, बस कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स हैं। उम्मीद है आगे सब ठीक रहेगा, मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications