बॉलीवुड को लेकर ये क्या बोल गए संजय दत्त? साउथ सिनेमा का बढ़ाया हौसला, सरेआम कही ऐसी बात

Sanjay Dutt: संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और ध्रुव सरजा की अपकमिंग फिल्म 'केडी-द डेविल' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। इसी फिल्म को लेकर मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया था जहां पर फिल्म की स्टारकास्ट शामिल हुई थी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर संजय दत्त का बड़ा बयान
इसी इवेंट में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था। इस मौके पर प्रेस से बात करते हुए संजय दत्त ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ सिनेमा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई थीं जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया था।

Sanjay Dutt

संजय दत्त ने कहा- जुनून की कमी खलती है

जब संजय दत्त से पूछा गया कि साउथ इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्हें क्या फर्क महसूस होता है, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया। संजय दत्त ने कहा- मुझे लगता है कि बॉलीवुड ने वो जुनून' खो दिया है, जो पहले फिल्मों को खास बनाता था। अब सब कुछ सिर्फ नंबर्स और कमाई पर आधारित हो गया है। सिनेमा सिर्फ पैसे के लिए नहीं, दिल से किया जाने वाला काम होना चाहिए।

संजय दत्त ने आगे कहा- साउथ इंडस्ट्री में आज भी उस जुनून और समर्पण की झलक मिलती है, जिसे बॉलीवुड ने धीरे-धीरे खो दिया है। मैं टॉलीवुड से वो जोश और पैशन वापस लाना चाहता हूं, जो हिंदी सिनेमा में पहले हुआ करता था।

प्रभास के साथ काम और तेलुगू सीखने की कोशिश

-आपको बता दें कि संजय दत्त इस वक्त साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'द राजा साब' में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के दौरान प्रभास उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं और जमकर खाना खिला रहे हैं।

-संजय दत्त ने कहा- मैं प्रभास के साथ काम कर रहा हूं और उसी वजह से तेलुगू भाषा सीखने की भी कोशिश कर रहा हूं। प्रभास वाकई शानदार इंसान हैं और उतने ही बेहतरीन एक्टर भी हैं। संजय दत्त ने बातचीत के दौरान बिना किसी सवाल के ही साउथ इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों के लिए अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं।

-संजय दत्त ने कहा- मुझे चिरंजीवी सर से बेहद लगाव है। हमने मुन्ना भाई जैसी फिल्मों के जरिए जुड़ाव बनाया। हमारे बीच एक खूबसूरत रिश्ता है। उन्होंने एक्टर नागार्जुन को भाई जैसा दोस्त बताया और राम पोथिनेनी, जिनके साथ उन्होंने हाल ही में फिल्म डबल आईस्मार्ट की थी, को शानदार कलाकार कहा।

साउथ फिल्मों के लेकर संजय दत्त ने कही ऐसी बात

-संजय दत्त ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री में एंट्री मिलने में उन्हें वक्त लगा। उन्होंने कहा- इतना वक्त इसलिए लग गया क्योंकि किसी ने बुलाया ही नहीं। अगर बुलाते, तो मैं पहले ही आ गया होता। यहां काम करने का एक अलग मजा है।

-संजय दत्त का यह बयान साफ दिखाता है कि उनके लिए एक्टिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है। उनका मानना है कि हिंदी सिनेमा को फिर से उस समर्पण की जरूरत है, जो इसे खास बनाता था। शायद यही कारण है कि आज वो साउथ इंडस्ट्री में काम करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जहां कंटेंट, जुनून और सम्मान की अहमियत आज भी जिंदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+