Cruise Drugs Case: आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर समीर वानखेड़े क्यों बोले, 'सॉरी सॉरी'..
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है। आर्यन खान को एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है। इस मामले समीर वानखेड़े से सवाल किया तो उन्होंने कुछ, कहा "सॉरी सॉरी..."।
मुंबई, 27 मई: क्रूज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार क्लीन चिट मिल गई है। आर्यन खान के अलावा इस मामले में 5 और लोगों को क्लीन चिट मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन खान के खिलाफ एनसीबी को कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। वहीं इस मामले में आर्यन के अलावा अगर कोई सुर्खियों में रहा तो वो थे समीर वानखेड़े।
Recommended Video

क्लीन चिट सवाल पर बोले समीर वानखेड़े
इस केस की कार्रवाई के दौरान समीर वानखेड़े ने काफी चर्चा में रहे। अब आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद जब इंडिया टूडे ने उनसे बातचीत की तो उन्हें मामले से किनारा कर लिया। समीर वानखेड़े ने कहा कि, 'सॉरी सॉरी.. मुझे कुछ नहीं कहना है मैं एनसीबी में नहीं हूं एनसीबी अधिकारियों से बात करो'।
समीर वानखेड़े थे मामले के जांच अधिकारी
आपको बता दें कि, ये वही समीर वानखेड़े हैं जिन्होंने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर रेड की थी। उन्होंने इस दौरान शिप में मौजूद आर्यन खान समेत 9 लोगों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से समीर वानखेड़े ने सुर्खियां बटोरी। अब खबर ये भी है कि, आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद समीर वानखेड़े सरकार ने उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे अब समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications