मौत से पहले थाईलैंड क्या करने गई थीं पूनम पांडे? वीडियो हुआ वायरल, क्या है उस Video में?
Poonam Pandey News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की अचानक हुई मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। वहीं पूनम पांडे की मैनेजर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।
सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडे का निधन
आपको बता दें कि 32 साल की पूनम पांडे के निधन की खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे की टीम की तरफ से बताया गया है कि गत 1 फरवरी 2024 (गुरुवार) की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग हारने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया है। पूनम पांडे की टीम ने बताया है कि एक्ट्रेस ने अंतिम सांस अपने होमटाउन कानपुर में ली है।

मौत से पहले थाईलैंड पहुंची थीं पूनम पांडे
इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग पूनम पांडे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पूनम पांडे के कई वीडियोज भी इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है पूनम पांडे की थाईलैंड घूमने का वीडियो। आपको बता दें कि पूनम पांडे इस बार अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए थाईलैंड पहुंची थीं और उनके मौत की बर के बाद से उनके थाईलैंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूनम पांडे का वीडियो हो रहा है वायरल
पूनम पांडे का अपना एक यूट्यूब चैनल है जिस पर व्लॉग्स के जरिए एक्ट्रेस अपने फैंस को अपनी लाइफ का अपडेट देती थीं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम पूनम पांडे टीवी है। इस चैनल पर ही उन्होंने अपने थाईलैंड का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूनम पांडे काफी खुश नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि थाईलैंड से घूमकर आने के बाद ही उन्हें अपने कैंसर के बारे में पता चला था।
पूनम पांडे की मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
पूनम पांडे के मैनेजर ने एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। पूनम पांडे की मैनेजर पारुल चावला ने इंडिया टुडे को बताया है कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस को सर्वाइकल कैंसर के आखिरी स्टेज का पता चला था। पूनम पांडे की मैनेजर ने कहा है- उन्हें कुछ समय पहले कैंसर का पता चला था और तब तक वो आखिरी स्टे पर पहुंच चुका था। वह मौत के समय अपने होमटाउन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में थीं। उनका अंतिम संस्कार वहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications