Watch Video: रवीना टंडन ने अपने बालों का किया ये हाल, नई हेयर स्टाइल देख लोगों के उड़े होश

Raveena Tandon New Hair Style: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन अपने नए हेयर स्टाइल के साथ पार्लर से बाहर निकलती है। लोग उनके बालों को देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

raveena tandon

Raveena Tandon New Hair Style: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में उनकी बेटी राशा ने ग्रेजुएशन पूरी की है। जिसके बाद से रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा दोनों ही सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। इसी बीच रवीना टंडन का एक वीडियो में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन अपने नए हेयर स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

रवीना टंडन ने दिखाया अपना नया लुक
आपको बता दें कि रवीना टंडन आज भी अपने खूबसूरत लुक से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। इतने सालों बाद भी उनकी सुंदरता में कोई कमी नहीं आई है। वह अपने से छोटी उम्र की कई हीरोइनों को मात दे सकती हैं। लेकिन हाल में ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रवीना टंडन बड़ी ही बेफिक्र नजर आ रही हैं। रवीना टंडन का ये वीडियो काफी फनी है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रवीना टंडन का नया हेयर स्टाइल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन सलून से बाहर आती हैं। रवीना ब्लैक लॉन्ग हुड्डी ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसको उन्होंने वाइट बॉटम्स के साथ कैरी किया हुआ है। हालांकि जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है वह है रवीना टंडन का नया डेयर स्टाइल। दरअसल रवीना टंडन पार्लर से बालों में कर्लर लगाए ही बाहर आ गई थीं।

पार्लर से ऐसे बाहर निकल आईं रवीना टंडन
वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन बालों में कर्लर लगा के पार्लर से बाहर आती हैं और पैपराजी को देखते ही कहती हैं- देखों मेरा नया हेयर स्टाइल। आप लोग कहां-कहां से पकड़ लेते हो लोगों को ऐसे ही। देख लो मेरे नए बाल भी। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ बढ़ती हैं। गाड़ी में बैठते हुए रवीना कहती हैं- अब ये वीडियो देखकर सब लोग मुझ पर हंसने वाले हैं।

रवीना टंडन का वीडियो हुआ वायरल
रवीना टंडन बड़ी ही स्वीट और पॉजिटिव स्टाइल के साथ पैपराजी को बाय करती हैं और गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं। रवीना टंडन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट्स किए हैं। लोगों ने रवीना टंडन की सिंपलिसिटी की भी जमकर तारीफ की है। देखें वीडियो-

रवीना टंडन को मिला था पद्मश्री
जानकारी के अनुसार रवीना टंडन को आखिरी बार साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' में देखा गया था। अब रवीना टंडन जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आने वाली हैं। वहीं रवीना टंडन ने हिंदी वेब सीरीज 'आरण्यक' के जरिए ओटीटी में भी डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज में उनकी दमदार एक्टिंग की सबने तारीफ की थी। कुछ समय पहले रवीना टंडन को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+