War 2 Box Office Collection: फ्लॉप हुई ऋतिक रोशन की फिल्म, 9 दिन में कमाए महज इतने करोड़ रुपये!
War 2 Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर अब ऋतिक रोशन की साख गिरती जा रही है। उनकी फिल्म वॉर 2 की हालत पस्त होते जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हुए हैं और अब उसे सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। जिसका असर फिल्म के कलेक्शन में दिख रहा है। मल्टीस्टारर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 208 करोड़ रुपये ही पहुंचा है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने नौंवे दिन 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, आठवें दिन 5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 9 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 208.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वॉर 2 ने भले ही वॉर के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया हो। लेकिन कमाई के मामले में पीछे नहीं कर पा रही है। हर दिन फिल्म की गिरती कमाई से मेकर्स खुश नहीं है। उनका अनुमान था कि फिल्म आराम से 500 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लेगी। क्योंकि इस फिल्म के साथ स्पाय यूनिवर्स की लेगसी है। खैर अब फिल्म के ओटीटी पर भी रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म वॉर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर आने में करीब 8 हफ्तों का समय लगेगा।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications