विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, कहलाते थे Hot Couple
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। 'मधुबाला' फेम एक्टर विवियन डीसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी का रिश्ता अब औपचारिक तौर पर खत्म हो गया है। जी हां, दोनों का तलाक हो गया, हालांकि ये कपल पिछले चार सालों से साथ नहीं रह रहा था। दोनों का तलाक 18 दिसंबर, 2021 को हुआ, जिसके बारे में दोनों ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया है।

'हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं'
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विवियन और वाहबिज ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि 'हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं और इसमें किसी भी तरह के बहस की गुंजाइश नहीं है। हम दोनों पिछले चार सालों से इसके लिए कोशिश कर रहे थे, जिसमें अब हम सफल हो सके हैं और अब हम कानूनी तौर पर पति-पत्नी नहीं रहे।'

'प्यार की एक ये एक कहानी'
आपको बता दें कि विवियन और वाहबिज कभी टीवी के हॉट कपल कहलाते थे। दोनों के प्यार की शुरुआत 'प्यार की एक ये एक कहानी' टीवी शोज से शुरू हुई थी। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और साल 2013 में दोनों ने ब्याह रचा लिया।
चार साल बाद दोनों ऑफिशियल तौर पर अलग हो गए
लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए और जब हालात एकदम बिगड़ गए तो दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और चार साल बाद दोनों ऑफिशियल तौर पर अलग हो गए, हालांकि चार साल से दोनों अलग-अलग ही रह रहे थे।

टीवी के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक विवियन डीसेना
मालूम हो कि एमपी के उज्जैन में जन्मे विवियन डीसेना टीवी के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अभिनय करियर साल 2008 में शुरू किया था। वो 'मधुबाला', 'शक्ति', 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे सीरयलों से लोगों के दिलों पर राज करने लगे। उन्हें फियर फैक्टर - खतरों के खिलाडी' और डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी देखा गया है।

टीवी का चर्चित चेहरा हैं वाहब डोरबजी
तो वहीं वाहब डोरबजी भी टीवी की चर्चिच कलाकारों में से एक हैं। उन्हें लोग 'प्यार की ये एक कहानी से' की पनची डोबरियाल के रूप में पहचानते हैं। इसके अलावा उन्हें संजय लीला भंसाली के मशहूर टीवी शो 'सरस्वतीचन्द्र' और 'बहू हमारी रजनी कांत' में भी यादगार किरदार निभाए हैं। उनकी अपनी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications