विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन को लेकर दिया ऐसा बयान, Ex GF ऐश्वर्या राय और सलमान खान को भी नहीं छोड़ा
Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी लेकिन बावजूद इसके उनको उस तरह फिल्मों में काम नहीं मिला जैसी एक्टर को उम्मीद थी। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने अपनी पर्सनल लाइफ मेंकई बड़ी उतार-चढ़ाव देखे। एक्टर ने लंबे समय बाद अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान पर टिप्पणी की।
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपनी इंडस्ट्री छोड़ने पर बात की थी और कहा कि अब वे "प्लास्टिक मुस्कान" वाली जिंदगी नहीं जीते हैं। डॉ. जय मदान के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में विवेक से बॉलीवुड के कुछ नामों पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया। जब उनसे अभिषेक बच्चन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "वह बहुत प्यारा इंसान है, बहुत अच्छा व्यक्ति है।"

इसके बाद जब उनसे ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, "ईश्वर उनका भला करे।" ये तो हर कोई जानता है कि विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का दर्दनाक ब्रेकअप हुआ था। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद सलमान खान की वजह से उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई थी।
अब विवेक ने अपने ब्रेकअप के बारे में बात की और कहा, "एक सेलिब्रिटी होने के कारण अनुभव बहुत गहरे होते हैं क्योंकि आप हमेशा पब्लिक की नज़र में होते हैं। आपका ब्रेकअप भी दुनिया के लिए खबर बन जाता है।"
विवेक ने आगे कहा, "मैं यह अपने अनुभव से बोल रहा हूँ। कभी-कभी हम ऐसे रिश्तों में होते हैं जो ज़हरीले होते हैं, जहां लोग आपको इस्तेमाल करते हैं, आपकी कद्र नहीं करते, आपको इज्जत नहीं देते। आप उन रिश्तों में इसलिए रहते हैं क्योंकि आपने अपने मूल्य को नहीं पहचान पाते। आप यह सोचते हैं कि यह सही है, 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं अपनी जान भी दे सकता हूँ'। लेकिन आपको अपनी कद्र करनी चाहिए।"
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच 2000 के दशक के शुरूआत में विवाद हुआ था। 2003 में, विवेक ने सलमान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते को लेकर उन्हें धमकी दी थी। उस समय, सलमान और ऐश्वर्या का बहुत ही विवादित ब्रेकअप हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या और विवेक कुछ सालों तक डेट कर रहे थे। दोनों का जब ब्रेकअप हुआ तो विवेक को बॉलीवुड से बायकॉट कर दिया गया। लेकिन बाद में ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi का पत्नी से इस बात को लेकर होता है झगड़ा, एक्टर ने किया खुलासा, कहा-'उन्हें हीरे और फैंसी बैग...'












Click it and Unblock the Notifications