Vivek Oberoi का पत्नी से इस बात को लेकर होता है झगड़ा, एक्टर ने किया खुलासा, कहा-'उन्हें हीरे और फैंसी बैग...'
Vivek Oberoi Marriage: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय चर्चित सितारों में से एक हैं। करियर में मिली तमाम चुनौतियों के बावजूद भी एक्टर ने सफलता हासिल की। इसके बाद साल 2010 में एक्टर ने प्रियंका अल्वा से शादी की थी। अब एक्टर ने पहली बार अपनी शादी को लेकर बड़े खुलासे किए।
विवेक ओबेरॉय ने वैसे तो अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वह बहुत कम अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि पत्नी प्रियंका अल्वा से शादी करके खुद को लकी मानते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मैं बहुत लकी हूं. मैंने जरूर कुछ अच्छा किया होगा या शायद यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है कि मुझे इतनी अच्छी पत्नी मिली है। हम केवल टाइम को लेकर लड़ाई करते हैं।" विवेक ने कहा कि उनकी पत्नी उनसे महंगे तोहफे नहीं बल्कि सिर्फ उनका प्यार और समय चाहती हैं।
विवेक ओबेरॉय ने आगे पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि, "मेरी पत्नी को हीरे, फैंसी बैग या कार नहीं चाहिए, वह सिर्फ मेरा प्यार और समय चाहती है। वह हमारे बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहती है। मैं काफी काम करने वाला हूं और मैं चीजों को संतुलित करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मेरे पास इतना कुछ है कि मैं इसकी मदद नहीं कर सकता। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि अगर आपकी पत्नी आपके साथ लड़ रही है आपका समय, तो आप बेहद भाग्यशाली हैं।"
विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2002 में राम गोपाल वर्मा की कंपनी से डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने साथिया, काल, मस्ती, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला और अन्य फिल्मों में भी काम किया। लेकिन ऐश्वर्या राय संग अफेयर की वजह से विवेक का करियर थम गया। एक्टर ने सलमान खान पर धमकी देने का आऱोप लगाया था। इस बवाल के बाद विवेक को फिल्में मिलनी बंद हो गई थी।
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप की वजह से टूट गए थे Vivek Oberoi, फिर ऐसे लिया झटपट शादी का फैसला












Click it and Unblock the Notifications