ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप की वजह से टूट गए थे Vivek Oberoi, फिर ऐसे लिया झटपट शादी का फैसला

Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद वह काफी ज्यादा टूट गए थे। इसके बाद उनकी लाइफ में प्रियंका अल्वा आईं और एक्टर ने पहली ही मुलाकात में शादी का मन बना लिया।

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी किसी से नहीं छिपी है। लेकिन ज्यादा समय तक ये रिश्ता नहीं चल पाया। अपने पास्ट रिलेशनशिप से विवेक ओबेरॉय काफी ज्यादा टूट चुके थे जिसके बाद उन्होंने फिर कभी शादी ना करने का मन बना लिया था। लेकिन फिर अचानक उनकी मुलाकात प्रियंका अल्वा से हुई और केवल 48 घंटों में ही एक्टर ने तय कर लिया कि वह प्रियंका से ही शादी करेंगे।

Vivek Oberoi

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। एक्टर ने बताया कि पिछले ब्रेकअप की वजह से वह फिर से प्यार पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने सोचा वह फिर कभी प्यार के चक्कर में नहीं पड़ेंगे। इसके बाद एक्टर की मां ने उन्हें प्रियंका से मिलने के लिए कहा।

विवेक ओबेरॉय ने आगे बताया कि वह कैसे शादी के लिए तैयार हुए। एक्टर ने कहा, 'मेरी मौसी, प्रियंका मौसी से मिलीं और दोनों ने हमारी शादी के बारे में बात की। उस वक्त प्रियंका न्यूयॉर्क में थीं और वहां से एमबीए कर रही थी। मौसी ने जब इस बारे में मेरी मां को बताया तो उन्होंने मुझे जोर दिया कि मैं लड़की से मिलूं। लेकिन मैंने उनसे शर्त रखी कि तभी मिलूंगा अगर मुझसे बार बार शादी के लिए नहीं कहेंगी।'

विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका से हुई पहली मुलाकात को लेकर कहा कि, जब मैं उनसे पहली बार मिला था को मैं एक रेस्टोरेंट में उनका इंतजार कर रहा था। वह सामने से जैसे ही आईं तो मैंने उनकी चप्पल नोटिस की। वह बेहद सिंपल लुक में मिलने आई थी। इसके बाद हम दोनों ने घंटों बातें की जिसकी वजह से मेरी फ्लाइट भी छूट गई थी। फिर हमने अगले दिन मिलने का प्लान किया औऱ लंबी ड्राइव पर गए।

इसके बाद दोनों ने महज 48 घंटों में ही शादी का निर्णय ले लिया और फिर इस बारे में परिवार को बताया। बता दें कि, प्रियंका और विवेक ने 29 अक्टूबर 2010 में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी को पूरे 13 साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे भी हैं। जिनके साथ आए दिन विवेक सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+