विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?
फिल्म द केरल स्टोरी के विवाद के बीच अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लीगल नोटिस भेज दिया है।

Vivek Agnihotri Sends Legal Notice To Mamata Banerjee: एक तरफ जहां फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर देशभर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं दूसरी तरफ द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवेक अग्निहोत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच एक नई जंग छिड़ गई है।
विवेक अग्निहोत्री ने ममता को भेजा लीगल नोटिस
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ममता बनर्जी पर फिल्म को बदनाम करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण उन्होंने इस पर लीगल एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक की ओर से भेजा गया है।
#WATCH | Yesterday Mamata Banerjee said that 'The Kashmir Files' and my upcoming film which is based on the genocide in Bengal, are propaganda. She said that BJP funds me for the films I make. We have sent a legal notice to CM Mamata Banerjee against the statements she made:… pic.twitter.com/JXGFVRoytT
— ANI (@ANI) May 9, 2023
लगाया गंभीर आरोप
विवेक अग्निहोत्री इस लीगल नोटिस की कॉपी मीडिया के साथ साझा की। विवेक ने एनएनआई को इंटरव्यू देते हुए ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने हमें और हमारी फिल्मों द कश्मीर फाइल्स और द देहली फाइल्स को बदनाम करने के इरादे से झूठे और अपमानजनक बयान दिए हैं। ममता बनर्जी ने मेरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और आने वाली फिल्म, जो कि बंगाल में हुए नरसंहार पर आधारित है। इस फिल्म को उन्होंने प्रोपेगैंडा बताया था और कहा था कि मैं जो बी फिल्में बनाता हूं, उसे भाजपा फंड करती है। यही वजह है कि हमने उनके स्टेटमेंट के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है।'
द कश्मीर फाइल्स रही सुपरहिट
बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कश्मीर में आतंकियों द्वारा पंडितों पर किए गए अत्याचार पर आधारित थी। जिसकी वजह से देशभर में बवाल मचा था। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐेसे में यह फिल्म साल 2022 की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है।












Click it and Unblock the Notifications