Vivek Agnihotri ने ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को बताया घटिया कॉपी, शाहरुख खान के फैंस ने लगाई क्लास
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो गया है। वहीं इस गाने को फिल्म निर्माता विवेद अग्निहोत्री ने गंदी कॉपी बताया है।
Vivek Agnihotri on Besharam Rang Song: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है। तभी से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस बीच फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने गाने पर अपना रिएक्शन दिया है। उनका ट्वीट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विवेक अग्निहोत्री का शाहरुख खान पर बड़ा हमला
फिल्म पठान का पहला गाना 'बेशर्म रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही देर बाद इस पर मिलियन व्यूज आ गए। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कैमिस्ट्री की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स मेकर्स पर गंदगी फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब 'द कश्मीरी फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने घुमा-फिराकर गाने पर अपना रिव्यू दिया है।

बेशर्म रंग को बताया घटिया
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा कि, 'पहले इंस्टा रील्स बॉलीवुड सॉन्ग्स की गंदी कॉपी लगते थे। अब बॉलीवुड के गाने इंस्टा रील्स की गंदी कॉपी लगते हैं'। विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट को फैंस ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने 'बेशर्म रंग' से जोड़ा। जिसके बाद किंग खान के फैंस ने उनकी जमकर लताड़ लगाई।
फैंस ने लगाई क्लास
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर सभी फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई। कुछ लोग उनकी पुरानी फिल्मों के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'भाई हर चीज की एक अति होती है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हेट स्टोरी नहीं भूले हैं सर जी'।

फिल्म को किया जा रहा बायकॉट
पठान के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। लंबे समय बाद दोनों को आनस्क्रीन देखकर फैंस काफी खुश हैं। गाने के रिलीज होने के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में हैं। वहीं कुछ लोग इस फिल्म को बायकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट पठान ट्रेंड कर रहा है।

पठान से 5 साल बाद कमबैक करेंगे शाहरुख
शाहरुख खान फिल्म पठान से लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications