The Vaccine War Trailer: 'द वैक्सीन वॉर' का रिलीज हुआ ट्रेलर, दिखाई गई 'महामारी' और 'वैक्सीन' की असली जंग
विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में भारतीय वैज्ञानिकों के स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है।
The Vaccine War Trailer Out: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्ममेकर ने पिछले साल 2022 में ही फिल्म की घोषणा कर दी थी। इस फिल्म के जरिए वह कोरोना महामारी के दौरान जिंदगी और मौत की छिड़ी जंग को दर्शाएंगे।
फिल्म द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर आज यानि 12 सितंबर को रिलीज हो चुका है। जिसमें कोरोना महामारी के दौरान हुई वैक्सीन की कमी और महामारी से पैदा होने वाली दिक्कतों को दिखाया गया है। वहीं तमाम डॉक्टर्स और वैज्ञानिक कैसे इस वैक्सीन को बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घुमती है।

फिल्म द वैक्सीन वॉर में अभिनेता नाना पाटेकर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह अपनी पूरी टीम के साथ वैक्सीन को बनाने में जुट जाते हैं। कहानी में सभी साइंटिस्ट दिन रात एक करके इसको बनाने की कड़ी मेहनत करते हैं। इसी के साथ वह पर्दे के पीछे की कई कहानियों को भी हाईलाइट करता है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो नाना पाटेकर के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
आपको बता दें कि, इससे पहले 15 अगस्त को फिल्म वैक्सीन वॉर का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं अब ट्रेलर देखकर फैंस फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा कि द कश्मीर फाइल्स की तरह विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल पाता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications