विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने फैन के साथ ये क्या कर दिया? चारों तरफ हो रही छी-छी, लोग हुए शर्मशार
Virat Kohli Anushka Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई उपलब्धि या पर्सनल फोटो नहीं बल्कि एक वायरल एयरपोर्ट वीडियो है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को किया जा रहा ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद सेलिब्रिटी कपल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके बर्ताव पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के आश्रम श्री हित कुंज, राधा केराह में दर्शन के बाद मुंबई लौटे थे।

मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हुआ कपल का वीडियो
इसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया था। एयरपोर्ट टर्मिनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने यूजर्स का ध्यान खींचा है।
दिव्यांग फैन ने की थी सेल्फी की रिक्वेस्ट
-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भीड़भाड़ वाले टर्मिनल से अपनी कार की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति जिसे सोशल मीडिया यूजर्स दिव्यांग बता रहे हैं, उनके पास आकर सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करता नजर आता है।
-हालांकि कैमरों की फ्लैश, फैंस की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये कपल सेल्फी के लिए नहीं रुकता और सीधे अपनी गाड़ी की ओर बढ़ जाता है। वीडियो में ये भी दिखता है कि सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को एक तरफ हटाते हैं जबकि विराट और अनुष्का बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
-इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने कपल के इस व्यवहार को रूड और असंवेदनशील बताया है, खासकर इसलिए क्योंकि रिक्वेस्ट एक दिव्यांग व्यक्ति की ओर से बताई जा रही है।
-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत बुरा बर्ताव है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बेचारे बच्चे के साथ कितना गलत किया गया। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- लगता नहीं है कि ये लोग प्रेमानंद महाराज जी से मिलकर आए हैं। वहीं एक इतना एटीट्यूड ठीक नहीं है। वहीं एक ने लिखा है- समझ नहीं आता ऐसे लोगों के फैंस क्यों बनते हैं।
अनुष्का-विराट पर संवेदनहीनता के आरोप
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर अपना गुस्सा भी निकाला है। लोगों का कहना है कि आध्यात्मिक स्थल पर दर्शन करने के बाद भी इस तरह का व्यवहार निराशाजनक है। इसी वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
अब तक नहीं आया कोई बयान
फिलहाल इस पूरे मामले पर अनुष्का शर्मा या विराट कोहली की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वायरल वीडियो ने फिर खड़े किए सवाल
ये पहला मौका नहीं है जब किसी एयरपोर्ट वीडियो को लेकर किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल किया गया हो। हालांकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे पॉपुलर सेलेब से जुड़े इस वीडियो ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि पब्लिक प्लेस पर फैंस के साथ सेलिब्रिटीज का व्यवहार कैसा होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications