प्रेग्नेंसी में विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर की हुई ऐसी हालत, लोगों को बताया अपना हाल और फिर.....

Vikrant Massey Wife Sheetal Thakur Pregnancy: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले एक्टर विक्रांत मैसी जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर इस समय प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में ये कपल जल्द ही इस दुनिया में अपने होने वाले बच्चे का स्वागत करने वाला है। शीतल ठाकुर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय तो कर रही हैं लेकिन साथ ही कई तरह की परेशानियों से भी जूझ रही हैं। शीतल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और लोगों को अपना हाल बताती रहती हैं।

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर के सूजे पैर
हाल ही में शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूजन भरे पैरों की तस्वीर शेयर की है। इंस्टा स्टोरी में शीतल के पैर काफी सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं। शीतल ने थोड़ी राहत के लिए अपने पैरों को गर्म पानी में रखा हुआ है। शीतल ने सूजे हुए पैर की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं।

Sheetal Thakur

12 दिसंबर को हुआ था शीताल का बेबी शॉवर
आपको बता दें कि इससे पहले गत 12 दिसंबर 2023 को शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की फोटोज शेयर की थीं। बेबी शॉवर पार्टी के लिए उन्होंने एक खूबसूरत हरे रंग की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स के साथ पूरा किया था। फिलहाल विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर अपने पहले बच्चे के होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

19 फरवरी 2022 में की थी शादी
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके लिए उन्होंने अपनी शादी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- हम उम्मीद कर रहे हैं! बेबी 2024 में आ रहा है। वहीं इसके बाद शीतल ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आपको बत दें कि19 फरवरी 2022 में इस कपल ने शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+