Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सच में बहुत प्यारा है' Vikrant Massey ने रिवील किया बेटे वरदान का चेहरा, बर्थडे पर शेयर की फोटोज

Vikrant Massey Son Photo: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर पिछले साल फरवरी पैरेंट्स बनें। जब उन्होंने अपने बेटे वरदान का स्वागत किया था। हाल ही में इस कपल ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया और साथ ही पहली बार अपने लाडले का चेहरा रिवील किया।

विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें उन्होंने पहली बार अपने बेटे वरदान का चेहरा दिखाया। ये तस्वीरें उनके बेटे के पहले जन्मदिन की पार्टी की थीं, जो 7 फरवरी को मनाई गई। इन तस्वीरों में विक्रांत ब्राउन कोट और बेज ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट पहने हुए थे, जबकि उनकी पत्नी शीतल ठाकुर गोल्डन और सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Vikrant Massey Son Photo

फोटो में विक्रांत अपने लाडले वरदान को बाहों में लिए कैमरे के लिए पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे थे। उनका बेटा वरदान सफेद शर्ट, ब्राउन ट्राउजर और सफेद जूते में बेहद क्यूट लग रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा, "हमारे ओनडरफुल वरदान से मिलिए।"

ये भी पढ़ें: Vikrant Massey नहीं लेंगे एक्टिंग से रिटायरमेंट, एक्टर ने खुद बताई पूरी सच्चाई, कहा-'हेल्थ खराब हो रही है'

फैंस ने वरदान की इन प्यारी तस्वीरों पर ढेर सारा प्यार लुटाया और उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए। एक फैन ने लिखा, "आखिरकार चेहरा दिखा दिया! वह सच में बहुत प्यारा है।" दूसरे फैन ने लिखा, "वह तो अद्भुत है! सबसे खुश।" तीसरे फैन ने कहा, "विक्रांत का कार्बन कॉपी है।" एक और ने लिखा, "क्या क्यूटी है!" वहीं कुछ ने वरदान की तुलना तैमूर और राहा जैसे अन्य स्टार किड्स से की। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

विक्रांत और शीतल ने साल 2022 में शादी की थी और 2024 में अपना पहला बच्चा वरदान को जन्म दिया। इस कपल ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाया। शीतल ने भी इस जन्मदिन की पार्टी से कुछ झलकियां साझा कीं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट और लॉन्ग ब्रेक से Vikrant Massey का यू-टर्न, सबकुछ भूल एक्टर ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+