रिटायरमेंट और लॉन्ग ब्रेक से Vikrant Massey का यू-टर्न, सबकुछ भूल एक्टर ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
vikrant massey news: विक्रांत मैसी ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद एक्टिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, मस्ते, पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अविश्वसनीय रहा। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं आपने मुझे इतना सपोर्ट किया। लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब यह समय है अपने घर लौटने का। एक पति, पिता और बेटे के रूप में, और एक अभिनेता के तौर पर भी।
इसके कुछ दिनों बाद ही विक्रांत ने काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो विक्रांत अपनी फिल्म की आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग के लिए लौट आएं हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग देहरादून में कर रहे हैं। शनाया कपूर अब बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वो एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। शनाया और विक्रांत की ये फिल्म लव स्टोरी होगी। इसमें वो एक थिएटर एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी।

रस्किन बॉन्ड की कहानी
फिल्म में विक्रांत मैसी का किरदार एक ब्लाइंड म्यूजीशियन का होगा। आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग पहले ही शुरू हो गई थी। ये फिल्म राइटर रस्किन बॉन्ड की पॉपुलर शॉर्ट स्टोरी द आइज़ हैव इट पर बेस्ड होगी। ये फिल्म म्यूज़िकल बैकड्रॉप पर सेट होगी। आंखों की गुस्ताखियां से एक बार फिर संतोष और विक्रांत साथ में काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीरीज में काम कर चुके हैं। विक्रांत के साथ दोबाारा काम करने को लेकर संतोष ने कहा, ये रस्किन बॉन्ड की शॉर्ट स्टोरी पर बेस्ड है। यंग टैलेंट के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। शनाया इस फिल्म में वो फ्रेशनेस लेकर आएंगी। इस फिल्म से उनकी एक्टिंग जर्नी भी शुरू हो रही है।
चैलेंजिंग है रोल- विक्रांत
फिल्म के रोल पर विक्रांत ने कहा, लवर बॉय का रोल एक्साइटिंग चैलेंज है। मानसी ने मेरे ऊपर रोमांटिक लीड के लिए भरोसा किया है। मेरा मानसी और वरुण के लिए हमेशा ग्रेटीट्यूड रहेगा। संतोष सिंह के साथ दोबारा काम करना क्रिएटिव सैटिसफिक्शन होगा। बता दें, शनाया से पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा के साथ बात कर रहे थे। लेकिन इस रोल के लिए शनाया उन्हें परफेक्ट लगीं। वो भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। हालांकि इसके पहले उनकी बात करण जौहर-शशांक खेतान की अर्बन ट्राइंगल फिल्म बेधड़क के लिए चल रही थी। साथ ही खबरें आई कि वो हॉटस्टार की सीरीज़ स्टूडेंट और दि ईयर से अपना डेब्यू करेंगी। लेकिन ये सभी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए। अब उनके हाथ में आंखों की गुस्ताखियां आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications