Vikrant Massey नहीं लेंगे एक्टिंग से रिटायरमेंट, एक्टर ने खुद बताई पूरी सच्चाई, कहा-'हेल्थ खराब हो रही है'
Vikrant Massey Retirement: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक्टर ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। ऐसे में अब खुद विक्रांत मैसी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में विक्रांत मैसी ने न्यूज 18 संग बातचीत कर बताया कि वह एक्टिंग से रिटायरमेंट नहीं बल्कि कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं... बस थक चुका हूं। मुझे लंबे ब्रेक की जरूरत है। घर की याद आ रही है और सेहत भी ठीक नहीं है... लोग मेरी सोशल मीडिया पोस्ट को गलत समझ गए।"

विक्रांत ने अपनी बात से साफ कर दिया है कि वह शोबिज से ब्रेक ले रहे हैं ताकि वह अपने परिवार और सेहत पर ध्यान दे सकें। अब एक्टर के इस बयान से उनके फैंस को राहत की सांस मिली होगी। बता दें कि, विक्रांत 2025 में दो फिल्मों में नजर आएंगे, जिनमें यार जिगरी और आंखों की गुस्ताखियां शामिल हैं।
बता दें कि, 2 दिसंबर को विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें लिखा, "पिछले कुछ साल और उससे भी पहले का समय अद्भुत रहा। मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि यह समय है खुद को फिर से समय देने और घर वापस जाने का। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर। और एक अभिनेता के तौर पर भी।"
एक्टर ने आगे लिखा, "तो 2025 में हम एक आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही न समझे। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से धन्यवाद। सब कुछ और सब कुछ के बीच।" विक्रांत मैसी आखिरी बार फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आए थे। फिल्म की कहानी 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म को पीएम मोदी और अमित शाह ने भी पसंद किया और एक्टर की जमकर तारीफ भी की थी। इस फिल्म में रश्मि खन्ना, रिद्धि डोगरा, बर्खा सिंह और नाजनीन पाटनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey ने इस वजह से एक्टिंग से लिया रिटायरमेंट, डायरेक्टर ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications