'भाई मुस्लिम है लेकिन लक्ष्मी जी की करता है पूजा' विक्रांत मैसी ने किया खुलासा, कहा-'यह एकदम सामान्य है'
Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सभी धर्मों पर खुलकर बात की और बताया कि उनके परिवार सभी लोग हर धर्म का सम्मान करते हैं।
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में विक्रांत मैसी पहुंचे इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। एक्टर ने बताया कि उनके घर में मां सिख हैं, पिताई ईसाई हैं। वहीं उनके भाई मुस्लिम धर्म को फॉलो करते हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद घर के सभी सदस्य हर धर्म को मानते हैं।

हाल ही में करवा चौथ के दौरान पत्नी शीतल के पैर छूने की तस्वीर वायरल होने के बाद विक्रांत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जहां कई लोगों ने इस कदम की सराहना की, वहीं कुछ ने विक्रांत की आलोचना की। अब विक्रांत ने बताया कि उनके घर में ये एकदम सामान्य हैं। एक्टर ने कहा, "मेरी माँ, जो एक सिख के रूप में पैदा हुई थीं, बिंदी लगाती थीं और करवा चौथ के दौरान हमारे साथ खड़ी थीं। बचपन से, हम मंदिरों में जाते रहे हैं, और माता रानी के पंडाल नवरात्रि का नियमित हिस्सा थे।''
विक्रांत मैसी ने बताया कि ईसाई होने के बावजूद उनके पिता कई बार मां वैष्णो देवी के मंदिर जा चुके हैं। उन्होंने कहा, "भारत इसी बारे में है, यह हमारे हिंदुस्तान का हिस्सा है, और फिर भी लोगों को यह आश्चर्यजनक लगता है। मेरे घर में एक मंदिर है, और मेरे बेटे का नाम वरदान है। यह एकता हमारे राष्ट्र का ताना-बाना है।"
विक्रांत ने आगे बताया कि उनका भाई हिंदू से मुस्लिम बना है। वह जब 17 साल का था तो धर्म परिवर्तन कराया। परिवार के साथ दिवाली और होली भी मनाता है और हर दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करता है। एक्टर ने कहा, "मेरा भाई दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी पूजा करता है। हम यहां दिवाली और होली एक साथ मनाते हैं। ईद के मौके पर हम उनके यहां बिरयानी खाकर ईद मनाते हैं।'
विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी एक रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना होगा कि फैंस इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey पत्नी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल, अब एक्टर ने की ट्रोलर्स बोलती बंद, कहा-'वह लक्ष्मी है'












Click it and Unblock the Notifications