विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर डॉक्टरों ने किया नया खुलासा, कहा- सुधार हो रहा है लेकिन....

Vikram Gokhale Health Update: पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के पीआरओ शिरीष यादगिकर ने बताया है कि अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ में सुधार हो रहा है।

Vikram Gokhale Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले इस समय पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि गत 23 नवंबर की रात को अचानक ही खबर आई थी कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे। अजय देवगन से लेकर मधुर भंडारकर, जावेद जाफरी और खुद अनुपम खेर ने भी विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली और बेटी ने एक्टर के निधन की खबरों को अफवाह बताया था। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हाल ही में डॉक्टरों ने उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है।

विक्रम गोखले की हेल्थ में हो रहा है सुधार

विक्रम गोखले की हेल्थ में हो रहा है सुधार

पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के पीआरओ शिरीष यादगिकर ने बताया- अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ में सुधार हो रहा है। सुधार धीमा है लेकिन स्थिर सुधार दिखाई दे रहा है। वह अपनी आंखें खोल रहे हैं, अपने अंगों को हिला रहे हैं और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट बंद होने की संभावना भी है। उन्होंने आगे कहा- उनका बीपी और हार्ट रेट स्थिर है।

डॉक्टरों ने कहा- बीपी और हार्ट रेट स्थिर

गत 24 नवंबर तक डाक्टरों का कहना था कि बॉलीवुड के सीनियर एक्टर विक्रम गोखले की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। देश के विभन्न हिस्सों में मौजूद विक्रम गोखले के फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त उनके परिवार से लगातार उनका हाल चाल ले रहे हैं। इसी बीच विक्रम गोखले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

23 नवंबर को कोमा में चले गए थे विक्रम

23 नवंबर को कोमा में चले गए थे विक्रम

विक्रम गोखले की मौत की झूठी खबर फैलने के बाद उनकी पत्नी ने खुद बताया था- विक्रम गत 23 नवंबर को कोमा में चले गए थे और वह कुछ रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेल्यिर हुआ है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। वहीं डाक्टरों ने अब कहा है कि विक्रम की हालत स्थिर है। उनकी बॉडी रेस्पॉन्ड कर रही है। फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं पर जल्द ही उसे हटाया जा सकता है।

पिता के रोल में छा गए थे विक्रम गोखले

पिता के रोल में छा गए थे विक्रम गोखले

आपको बता दें कि साल 1999 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्‍म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्‍वर्या राय के पिता का रोल विक्रम गोखले ने निभाया था। पिता के रोल में उन्‍होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को अपनी तरफ खींच लिया था। इसके अलावा विक्रम गोखले अन्‍य कई हिंदी और मराठी फिल्‍मों में अपनी गंभीर अभिनय के लिए याद किए जाते हैं।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया है काम

कई सुपरहिट फिल्मों में किया है काम

विक्रम गोखले ने अमिताभ बच्‍चन, सलमान खान समेत कई बड़े और फेमस एक्टरों के साथ काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए उन्‍हें जाना जाता है। इसके अलावा वह 'हे ​​राम', 'तुम बिन', 'भूल भुलैया', 'हिचकी' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। विक्रम गोखले को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+