क्या तमन्ना भाटिया को धोखा दे रहे हैं विजय वर्मा? इस एक्ट्रेस से करते हैं मन ही मन प्यार
Vijay Varma Crush: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया फैंस की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लेकिन इस बीच विजय वर्मा ने ऐसा खुलासा कर दिया जिसे जानकार फैंस हैरान रह जाएंगे।
विजय वर्मा बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। वह जल्द ही फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर एक्टर बेहद एक्साइ़टेड हैं और वह लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक बॉलीवुड हसीना को बेहद पसंद करते हैं।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा ने अपने एकतरफा प्यार का खुलासा किया। एक्टर ने कहा, 'फिल्म जाने जान में करीना के लिए जो मेरा उनके लिए अफेक्शन दिखा था वो असल में एकतरफा प्यार है। ये उस तरह का प्यार है जिसमें लोग दूर से ही उस इंसान को एडमायर करते हैं।'
विजय वर्मा ने आगे करिश्मा कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'करिश्मा के साथ मुझे बहुत करीब से घूमने का मौका मिला और हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए। हमारे बीच अच्छी दोस्ती है, बहुत प्यार है और मैं उनका फैन रहा हूं।' बता दें कि, फिल्म मर्डर मुबारक में विजय वर्मा के अलावा करिश्मा कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी।
फिल्म मर्डर मुबारक की बात करें तो ये 15 मार्च को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विजय वर्मा के अलावा सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए। फिलहाल सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। इससे पहले विजय करीना कपूर के साथ फिल्म जाने जान में नजर आए थे। इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications