VIDEO: कैमरे के सामने शर्मा गईं रश्मिका! विजय देवरकोंडा ने भरे इवेंट में एक्ट्रेस को किया Kiss
सालों तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाने के बाद, आखिरकार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने प्यार को सार्वजनिक कर दिया है। रश्मिका की हालिया रिलीज फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' (The Girlfriend) के सक्सेस इवेंट में दोनों का रिश्ता कैमरे के सामने आ गया।
सबके सामने किया 'प्यार का इज़हार'
अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाले विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को सपोर्ट करने के लिए इवेंट में पहुंचकर सबको चौंका दिया। इवेंट के दौरान एक बेहद प्यारा और भावुक पल आया, जब 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय ने सबके सामने रश्मिका का हाथ पकड़ा और उसे चूम लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पहली बार था जब दोनों ने सार्वजनिक रूप से इतना खुलकर प्यार दिखाया। रश्मिका इस अचानक मिले प्यार से पूरी तरह शर्मा गईं और एक प्यारी-सी मुस्कान के साथ विजय को देखा, जिसके बाद यह वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
प्यार पर रश्मिका की खुली राय
इसी इवेंट के दौरान 'ऑनेस्ट टाउनहॉल' सेशन में, रश्मिका ने अपने लिए प्यार के मायने बताए। उन्होंने कहा कि उनका जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो उन्हें गहराई से समझ सके और जो उनके लिए 'किसी से भी लड़ाई लड़ सके'।
उन्होंने साफ कहा कि, 'अगर कल मेरे खिलाफ कोई होता है, तो मुझे पता है कि वह आदमी मेरे साथ होगा। मैं भी वही करूंगी। मैं उसके लिए किसी भी दिन गोली खा लूंगी। मेरा जीवनसाथी ऐसा ही होना चाहिए।'
सगाई और शादी की तारीख़ हुई लीक!
इवेंट के दौरान एक मज़ेदार गेम में, रश्मिका ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि वह विजय देवरकोंडा से शादी करेंगी, जिस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 3 अक्टूबर, 2025 को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है, जिसमें सिर्फ़ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह कपल अब 26 फरवरी, 2026 को एक ग्रैंड लेकिन निजी समारोह में शादी की प्लानिंग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications