विद्या बालन ने बताई 'भूल भुलैया 2' रिजेक्ट करने की वजह, बोलीं- 'मैं डर गई'
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इस साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश है। दोनों ही फिल्मों में की कास्ट में एक से बढ़ कर एक एक्टर्स शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त बज भी बन हुआ है। भूल भुलैया 3 में इस बार विद्या बालन की वापसी हुई है। पिछले पार्ट में वो नजर नहीं आई थी।
एक प्रमोशन इवेंट में विद्या ने भूल भुलैया 2 क्यों नहीं की इस पर बात की। उन्होंने कहा, मैं भूल भुलैया 2 क्यों नहीं करना चाहती ये आज आप सभी को बताना चाहती हूं। मैं उस वक्त डरी हुई थी, क्योंकि पहले पार्ट से मुझे बहुत प्यार मिला था। मैंने सोचा कि कहीं कुछ गड़बड़ कर दी तो पूरी मेहनत में पानी फिर जाएगा। तभी मैंने अनीस भाई से कहा कि मैं रिस्क नहीं लेना चाहती।

मुझे कहानी पसंद आई
विद्या ने आगे कहा कि जब मेरे पास भूल भुलैया 3 की स्क्रिप्ट आई और मैने सुनी। मुझे बहुत अच्छी लगी। मैं अनीस भाई और भूषण के साथ काम करना चाहती थी। भूल भुलैया फ्रैंचाइज के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं और भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में माधुरी भी हैं। उन्होंने भी मंजुलिका का किरदार निभाया है। फिल्म का क्लैश अजय की सिंघम अगेन से हो रहा है। ऐसे में भुल भुलैया 3 की मंजुलिका यानी माधुरी दीक्षित ने फिल्म के क्लैश पर बात की है। उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा, कौन सी फिल्म चलेगी या नहीं ये कहना बहुत मुश्किल है। लेकिन हमें मालूम है कि हमने बहुत अच्छा प्रोडक्ट बनाया है। हमने सभी ने बहुत ज्यादा मेहनत की है। पूरी टीम ने फिल्म को बहुत एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है। बस मुझे ये उम्मीद है कि लोगों को पसंद आए।
आप कुछ नहीं सकते
माधुरी ने सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश पर बात करते हुए कहा, मुझे याद नहीं है दिल और बेटा दोनों एक साथ फिल्में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में बड़े स्टार थे, लेकिन दोनों ही फिल्में अच्छी चली थी। इसिलए आप कुछ नहीं कह सकते हो। वैसे ये पूरा का पूरा दर्शकों पर निर्भर करता है। आखिर में ही उन्हें ही दोनों फिल्मों में से किसी एक को पसंद करना है और देखना है। अंत में फिल्म की परीक्षा थिएटर में होगी।












Click it and Unblock the Notifications