विद्या बालन ने बताई बिजली बिल कम करने की बेहतरीन तरकीब, एक्ट्रेस ने निकाला ऐसा तरीका कि देख फैंस की छूटी हंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन फिल्मी पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया बिजली बिल कैसे कम किया जा सकता है।

Vidya Balan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की गिनती उन कलाकारों में होती है जो अपने सीरियस रोल के लिए जानी जाती है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने फैंस को एक काम की बात बताई है।

विद्या बालन ने बताई बिजली बिल कम करने की तरकीब

विद्या बालन ने बताई बिजली बिल कम करने की तरकीब

विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों के जरिए फैंस को एंटरटेन करती ही हैं। इसके अलावा वह अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। यही वजह है कि, फैंस उनकी नई वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को बताया है कि कैसे बिजली का बिल कम कर सकते हैं।

जानें कैसे कम कर सकते हैं बिजली बिल

जानें कैसे कम कर सकते हैं बिजली बिल

महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में महीने के आखिरी में ज्यादा बिजली बिल की पर्ची देखकर हर कोई परेशान है। लेकिन, अब विद्या बालन ने इन सबसे बचने के लिए एक नई तरकीब बताई है। एक्ट्रेस ने अपनी नई वीडियो में बताया है कि आखिर इसको आप कैसे कम कर सकते हैं।

एक्ट्रेस ने बताई काम की चीज

एक्ट्रेस ने बताई काम की चीज

विद्या बालन की इस नई वीडियो में एक शख्स ने विद्या बालन को बिजली का बिल थमाया और कहा कि, मेरा बिल 35000 का आया है, तेरा सिर्फ पांच हजार आया है। जिसे देख विद्या बालन ने खुश हो जाती हैं और फिर 'बत्तियां बुझाई रख दी वे' पर डांस कर बताती हैं कि कैसे आप बिजली का बिल कम कर सकते हैं।

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस सॉन्ग में डांस करते हुए एक्ट्रेस ने बड़े ही फनी अंदाज में बताया कि, अपने घर की सभी लाइट बंद कर दो जिससे बिजली का बिल कम आएगा। एक्ट्रेस का ये फनी वीडियो देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'जब भी मेरा बिजली का बिल ज्यादा आता है तो मैं...'

'जब भी मेरा बिजली का बिल ज्यादा आता है तो मैं...'

एक यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'हाहाहा. यह बिलकुल सच है! जब भी मेरा बिजली का बिल ज्यादा आता है, मेरा मन करता है सारी लाइट और पंखे बंद करूं और बैठ जाऊं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी क्रिएटिविटी से हमेशा हमे हंसाने का प्रयास करती हैं।' इसके अलावा कई सेलिब्रिटी वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+