Hina khan और Munawar Faruqui में बढ़ रहीं नजदीकियां, अब एक ही गिलास से पीते दिखे जूस, Video Viral
Hina khan-Munawar Faruqui News: 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी लगातार चर्चाओं में हैं। रिएलिटी शो जितने के बाद मुनव्वर के पास काम की कमी नहीं है। और वो अपने काम में भी जुटे हुए हैं। एक्ट्रेस हिना खान के साथ मुनव्वर का म्यूजिक वीडियो 'हल्की हल्की सी' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके बाद से दोनों बॉन्डिंग काफी लगातार लाइमलाइट में है।
'हल्की हल्की सी' म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस हिना खान बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखी हैं। वो ही अंदाज अब उनका बाहर पैपराजी के सामने भी दिखाई दे रहा है। कभी हाथों में हाथ तो कभी किस के बाद अब एक ही गिलास में जूस पीने का वीडियो वायरल हो रहा है।

सुर्खियां बटोर रही दोनों की केमिस्ट्री
"क्या मुनव्वर और हिना के बीच कुछ चल रहा है?" यह सवाल आजकल हर फैंस के दिमाग में घूम रहा है। और इसकी पीछे की वजह दोनों की रियल लाइफ की केमिस्ट्री है। जो कभी एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के कैमरों में कैद हो रही है।
मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों स्पॉट
दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियों का ताजा नमूना अब एक रेस्टोरेंट के अंदर से सामने आया है, जिसमें वे एक ही गिलास से जूस पीते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर संग हिना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर का बताया जा रहा है जहां दोनों लंच के लिए पहुंचे थे।
हिना ने दिया गिलास, फिर मुनव्वर ने पिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान कुर्सी पर बैठी हैं और जूस पी रही हैं। उनके पास ही मुनव्वर खड़े हैं। दोनों बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद हिना थोड़ा सा जूस पीने के बाद वो ही गिलास मुनव्वर के आगे करती हैं, जिसके बाद मुनव्वर उसी गिलास से एक सिप लेते हुए नजर आते हैं।
इस वीडियो को 'द खबरी' ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि "इनका कुछ ज्यादा नहीं हो रहा है।" वीडियो में दिखी दोनों लोगों को देखकर यूजर्स भी तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
'नई भाभी मिल गई क्या?'
एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड।' ऐसे ही एक और ने कहा, 'नई भाभी मिल गई क्या?' एक दूसरे यूजर ने खिंचाई करते हुए लिखा कि कैमरे के लिए करना पड़ता है।' वहीं कई यूजर्स ने दोनों को सपोर्ट करते हुए नजर आए तो किसी ने दोनों के रिलेशनशिप पर अपनी मुहर लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications