Video: राहुल गांधी के लिए दुल्हन की टेंशन खत्म, ये एक्ट्रेस इस खास शर्त पर करना चाहती है शादी
Rahul Gandhi got Marriage proposal: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के मोस्ट एलिजिबल कुंआरे हैं जिनकी उम्र 53 साल हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। राहुल गांधी शादी कब और किससे करेंगे ये सवाल आए दिन उठता रहता है। वहीं अब बॉलीवुड की खूबसूरत हॉट एक्ट्रेस ने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। इसके साथ ही उसने शादी के लिए एक शर्त भी रख दी है। आइए जानते हैं आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं और उसकी शर्त क्या है?

राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर करने वाली बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर कर दी है।
कौन हैं वो एक्ट्रेस जो बनना चाहती है राहुल गांधी की दुल्हनियां
ये बॉलीवुड फिल्मों की हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा हैं, जो आए दिन अपनी हॉट अंदाज से सुर्खियां बटोरती आई हैं। कई विवादों से जुड़ी रही शर्लिन का आए दिन वीडियो वायरल होता है लेकिन इस बार उनका वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता से शादी करने के लिए हां कर दी है।

मैं करूंगी राहुल गांधी से शादी
दरअसल, शर्लिन से मीडिया ने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए व्यक्त की है।वायरल हो रहे वीडियो में शर्लिन से मीडिया ने पूछा क्या वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी?
इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस बोलीं हां क्यों नहीं।
शादी के लिए शर्लिन ने रखी ये शर्त
इसके साथ शर्लिन ने राहुल गांधी के लिए एक शर्त भी रख दी। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वो राहुल गांधी से शादी के बाद अपना सरनेम चेंज नहीं करना चाहेंगी, शादी के बाद भी वो चाहेंगी कि उनका सरनेम चोपड़ा रही रहे।
यूजर बोले- तुमसे शादी करके उन्हें जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लगता है राखी सावंत वाला नशा इसने भी कर लिया। वहीं एक यूजर ने लिखा तुमसे तो कभी भी राहुल गांधी ना शादी करें। एक और यूजर ने लिखा राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है तुमसे शादी करके। एक यूजर ने लिखा शर्लिन आप तो कर लेंगी लेकिन राहुल गांधी कतई नहीं करेंगे।
राहुल गांधी पर जल्द शादी करने का जबदरस्त प्रेशर है
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात करें तो पिछले कुछ महीने से उनकी शादी को लेकर बराबर सवाल किए जा रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के गठन की जून में जब पटना में बैठक हुई तो बिहार पूर्व सीएम लालू यादव ने राहुल गांधी को सभी नेताओं की मौजूदगी में कह डाला था शादी कर लो उम्र हो रही है, तुम्हारी मां सोनिया भी तुम्हें समझाने के लिए बोली हैं। वहीं चंद दिन पहले ग्रामीण महिलाएं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के घर पर उनके साथ लंच की थी तब लंच के दौरान एक ग्रामीण महिला ने सोनिया के कान में आकर कहा था बेटे की शादी कर दो अब ।
विवादों से शर्लिन चोपड़ा का है पुराना नाता
पोर्नाग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जिन पर अश्लील फिल्म बनाने और और एप के जरिए लोगों को दिखाने के आरोप लगे थे और वो अरेस्ट हुए थे तबक्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर राज कुंद्रा पर उनके साथ जबरदस्ती कोशिश करने का आरोप लगाया है
इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा का नाम विवादों में तब आया था जब बिग बॉस से साजिद खान को निकालने के लिए उसने पूरी ताकत लगा दी थी, बाद में उसको निराशा ही हाथ लगी थी। साजिद को बिग बॉस से निकलवाने के लिए पुलिस तक शरण में गई थी और साजिद के खिलाफ केस दर्ज करवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications