Vidaamuyarchi Leaked Online: रिलीज के बाद ही ऑनलाइन लीक हुई अजित कुमार की 'विदामुयार्ची'
Vidaamuyarchi Leaked Online: साउथ के फेमस एक्टर अजित कुमार इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तमिल एक्टर अजित कुमार ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म 'विदामुयार्ची' आज यानी 6 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' हुई रिलीज
अजित कुमार के फैंस को फिल्म 'विदामुयार्ची' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ये इंतजार अब खत्म हो गया है और लोग जमकर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। 'विदामुयार्ची' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का रिव्यू भी बहुत अच्छा है।

फिल्म के मेकर्स को लगा बड़ा झटका
ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इसी बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। खबर है कि अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ऑनलाइन लीक हो गई है। लोग सिनेमाघरों में ना जाकर घर पर ही एचडी में फिल्म डाउनलोड करके ये मूवी देख रहे हैं।
'विदामुयार्ची' रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक
फिल्म 'विदामुयार्ची' रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है। ये फिल्म कई इल्लीगल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और टोरेंट वेबसाइटों पर उपलब्ध हो रही है। उनमें फिल्मीजिला, मूवीरुलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज जैसी साइट्स शामिल हैं।
मेकर्स ने पायरेसी के लिए कही थी ऐसी बात
इन साइट्स पर ये फिल्म 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी वर्जन में डाउनलोड की जा सकती हैं। 'विदामुयार्ची' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके रिलीज से एक दिन पहले ही लोगों से मूवी की पायरेसी के लिए मना किया था। मेकर्स की तरफ से लिखा गया था- हर प्रयास मायने रखता है। पायरेसी को नो कहें और विदामुयार्ची को केवल सिनेमाघरों में देखें।
फिल्म 'विदामुयार्ची' की स्टारकास्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 19.28 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। आपको बता दें कि फिल्म विदामुयार्ची में अजित के साथ अर्जुन सरजा, त्रिशा, रेजिना कैसंड्रा, आरव और विजय राम्या भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के गाने अनिरुद्ध रविचंदर ने ने तैयार किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications