OTT पर रिलीज होगी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जाने कब और कहां देखें कॉमेडी से भरी ये फिल्म
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video OTT Release: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' इस साल दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।
ओटीटी पर रिलीज होगी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
डायरेक्टर राज शांडिल्य की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक कमाई की। हालांकि मेकर्स को मूवी से कहीं ज्यादा उम्मीद थी। अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका मजा ले सकते हैं।

लव और कॉमेडी से भरी है फिल्म की कहानी
लव और कॉमेडी से भरी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अपने यूनिक प्लॉट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही थी। अब लोग इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। वहीं ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद यानी दिसंबर 2024 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इसके रिलीज होने के डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।
कपल की सुहागरात की सीडी हो जाती है चोरी
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म में साल 1997 की एक कहानी दिखाई गई है। फिल्म एक न्यूली मैरिड कपल विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) के इर्द-गिर्द घूमती है। ये कपल यादगार के तौर पर अपनी सुहागरात की सीडी बना लेते हैं लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब इनकी फर्स्ट नाइट की ये सीडी चोरी हो जाती है।
शुरू होता है सुहागरात की सीडी को खोजने का मिशन
इसके बाद विक्की और विद्या अपनी सुहागरात की सीडी को खोजने के मिशन पर लग जाते हैं। इस दौरान फिल्म में कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं जो खूब हंसाते हैं और साथ दी लोगों को हैरान भी करते हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा विजय राज, टीकू तलसानिया और मल्लिका शेरावत ने भी अहम भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications