Vicky Kaushal Salman IIFA: बॉडीगार्ड्स के बर्ताव पर विक्की का बयान, बकवास बातें हो रही हैं, सलमान ने गले लगाया
IIFA 2023 के मंच पर विक्की कौशल और सलमान खान समेत बॉलीवुड और ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां पहुंचीं। इसी समय एक वायरल वीडियो के आधार पर विक्की और सलमान को लेकर निगेटिव स्टोरी आई। विक्की ने इसका खंडन किया है।

Vicky Kaushal Salman के साथ IIFA समारोह के दौरान गले लगते दिखे। हालांकि इससे पहले की एक वीडियो में कुछ और दावे किए गए। अब खुद विक्की ने तमाम सवालों के जवाब देने का फैसला लिया है।
दरअसल, फिल्मी सितारों और कंट्रोवर्सी का साथ चोली-दामन जैसा रहा है। अबू धाबी में आईफा 2023 के दौरान 'विक्की कौशल को सलमान के बॉडीगार्ड्स ने धक्का दिया' टाइटल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
अब खुद विक्की ने कहा है कि कई बार चीजें वैसी नहीं होतीं जो कैमरे पर दिखती हैं। उन्होंने धक्कामुक्की के बारे में एक सवाल पर कहा कि जो भी बातें मीडिया में हो रही हैं, सब बकवास हैं।
दोनों सितारों की कथित तल्खी की रिपोर्ट्स के बीच एक और वीडियो सामने आई है। वीडियो में सलमान खान विक्की कौशल को गले लगाते दिख रहे हैं। साथ में मौजूद उनके बॉडीगार्ड शेरा भी विक्की से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अबू धाबी में IIFA 2023 में सलमान खान के अंगरक्षकों ने गुरुवार को विक्की कौशल को कथित तौर पर धक्का दिया। वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया।
आईफा रॉक्स 2023 से पहले वायरल क्लिप पर विक्की ने कहा, "कई बार बहुत बातें बढ़ जाती हैं। कभी-कभी वीडियो में जो दिखता है, वैसा होता नहीं है। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।"
विक्की और सलमान ने गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाया और साफ किया कि दोनों के बीच अनबन जैसी कोई बात नहीं है। बता दें कि विक्की इस बार अभिषेक बच्चन के साथ आईफा होस्ट कर रहे हैं। सलमान स्टार परफॉर्मर्स में से एक हैं।
Recommended Video
वर्क फ्रंट पर बात करें तो विक्की अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं, जो 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान इस दिवाली कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ 'टाइगर 3' लेकर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications